प्रत्येक थानाध्यक्ष को एक-एक नक्सली को करायेंगे आत्मसमर्पण

Published at :21 Dec 2015 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
प्रत्येक थानाध्यक्ष को एक-एक नक्सली को करायेंगे आत्मसमर्पण

प्रत्येक थानाध्यक्ष को एक-एक नक्सली को करायेंगे आत्मसमर्पण ‘ऑपरेशन विश्वास’ रहेगा जारी : एसपीएसडीपीओ, डीएसपी व इंस्पेक्टर जेल में बद नक्सलियों व उनके परिजनों से मिल कर मुख्यधारा में लौटने के लिए करेंगे प्रेरित आत्मसर्पण करनेवाले नक्सलियों को मुआवजा व सरकारी प्रावधान की जानकारी के लिए चौक चौराहों पर लगाया जा रहा बैनर (पेज पांच […]

विज्ञापन

प्रत्येक थानाध्यक्ष को एक-एक नक्सली को करायेंगे आत्मसमर्पण ‘ऑपरेशन विश्वास’ रहेगा जारी : एसपीएसडीपीओ, डीएसपी व इंस्पेक्टर जेल में बद नक्सलियों व उनके परिजनों से मिल कर मुख्यधारा में लौटने के लिए करेंगे प्रेरित आत्मसर्पण करनेवाले नक्सलियों को मुआवजा व सरकारी प्रावधान की जानकारी के लिए चौक चौराहों पर लगाया जा रहा बैनर (पेज पांच का लीड) फोटो नंबर-8 कैप्शन- चौक चौराहो पर लगाये जानेवाला बैनर औरंगाबाद (नगर)जो लोग समाज के मुख्यधारा से भटक कर जंगली इलाकों में दर-दर की ठोकर खा रहे हैं, पुलिस के भय से घर छोड़ कर फरार हैं वैसे लोग समाज के मुख्यधारा में ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत शामिल हो, पुलिस उन्हें हर संभव सहायता करने को तैयार है. ये बातें सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने कहीं. उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन विश्वास’ रूकनेवाला नहीं है बल्कि लगातार जारी रहेगा. एसडीपीओ, डीएसपी, इंस्पेक्टर को निर्देश दिया गया है कि जो नक्सली जेल में बंद हैं उनसे व उनके परिजनों से मिले और मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित करें. यही नहीं प्रत्येक थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने थाना क्षेत्रों के एक-एक नक्सली को ऑपरेशन विश्वास के तहत आत्मसर्पण करायें. उन्हें सरकार द्वारा मिलनेवाला मुआवजा दिया जायेगा. साथ ही उनकी हर समस्या को दूर किया जायेगा. इसके लिए पुलिस पब्लिक सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट भी करा रही है. साथ ही गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ऑपरेशन विश्वास के तहत आत्मसर्पण करनेवाले नक्सलियों को मुआवजा देने का जो सरकारी प्राववधान है उसे बैनर बनाकर जिले के चौक चौराहों, प्रखंड कार्यालय व थानास्तर पर लगाया जा रहा है, ताकि लोग जागरूक हो सकें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन