युवाओं को कृषि की ओर आकर्षित करेगी सम्मान योजना : सांसद

Published at :20 Dec 2015 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
युवाओं को कृषि की ओर आकर्षित करेगी सम्मान योजना : सांसद

युवाओं को कृषि की ओर आकर्षित करेगी सम्मान योजना : सांसद रसायनिक खाद का कम प्रयोग पर बल फोटो नंबर-20,21,परिचय- उपस्थित किसान,किसान मेला का उदघाटन करते सांसद सुशील कुमार सिंह व अन्य औरंगाबाद (ग्रामीण)कृषि विज्ञान केंद्र सिरिस में रबी महोत्सव सह किसान मेला का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन करते हुए सांसद सुशील कुमार सिंह […]

विज्ञापन

युवाओं को कृषि की ओर आकर्षित करेगी सम्मान योजना : सांसद रसायनिक खाद का कम प्रयोग पर बल फोटो नंबर-20,21,परिचय- उपस्थित किसान,किसान मेला का उदघाटन करते सांसद सुशील कुमार सिंह व अन्य औरंगाबाद (ग्रामीण)कृषि विज्ञान केंद्र सिरिस में रबी महोत्सव सह किसान मेला का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन करते हुए सांसद सुशील कुमार सिंह ने कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यों की सराहना की. सांसद ने कहा कि युवा कृषि उद्यमियों को सम्मानित करने का यह अद्वितीय कार्य है. यह कार्य युवाओं को कृषि की ओर आकर्षित करने में अहम भूमिका का निर्वहन करेगा. उन्होंने किसानों को संगठित होकर खेती करने की सलाह देते हुए कहा कि मृदा जांच करा कर ही रसायनिक उर्वरकों का कम से कम प्रयोग कर जल व जमीन का संरक्षण करें. सांसद ने जलवायु परिवर्तन के कारण खेती में आ रही कठिनाइयों की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए कम अवधि की धान व गेहूं की खेती करने का सुझाव दिया और सब्जी, फल-फूल व पशुपालन की ओर अग्रसर होने का संदेश किसानों को दिया. जिला कृषि पदाधिकारी शैलेंद्र ओझा ने कृषि विभाग की योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी. सांसद प्रतिनिधि सह किसान अश्विनी कुमार सिंह ने बड़े पैमाने पर मृदा जांच अभियान चलाने की सलाह दी. कार्यक्रम समन्वयक डा नित्यानंद ने खरीफ व रबी में किये गये प्रत्यक्षण व अन्य कार्यों की जानकारी दी. डाॅ राजीव सिंह, ई रविरजन कुमार, डाॅ सुनीता कुमारी, प्रवीण कुमार ने रबी फसल, बीज उत्पादन, तकनीकी व मशरूम उत्पादन पर प्रशिक्षण दिया. कार्यक्रम की देखरेख कृषि वैज्ञानिक डाॅ राजीव सिंह ने की. जिले के विभिन्न गांवों से आये लगभग 1500 से भी अधिक किसानों ने भाग लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन