युवा कांग्रेसियों ने पीएम का फूंका पुतला

Published at :20 Dec 2015 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
युवा कांग्रेसियों ने पीएम का फूंका पुतला

युवा कांग्रेसियों ने पीएम का फूंका पुतला औरंगाबाद (नगर) नेशनल हेराल्ड प्रकरण मामले को लेकर रविवार को युवा कांग्रेस के सदस्यों ने शहर में प्रदर्शन करते हुए जामा मसजिद के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया. इस मौके पर युवा कांग्रेस के मीडिया प्रभारी सल्लू ने कहा कि प्रधानमंत्री व उनके अन्य भाजपा […]

विज्ञापन

युवा कांग्रेसियों ने पीएम का फूंका पुतला औरंगाबाद (नगर) नेशनल हेराल्ड प्रकरण मामले को लेकर रविवार को युवा कांग्रेस के सदस्यों ने शहर में प्रदर्शन करते हुए जामा मसजिद के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया. इस मौके पर युवा कांग्रेस के मीडिया प्रभारी सल्लू ने कहा कि प्रधानमंत्री व उनके अन्य भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस की छवि खराब करने के लिए कई तरह के बयानबाजी कर रहे हैं. यही नहीं भाजपा नेता सुब्रहण्यम स्वामी द्वारा न्यायालय में आवेदन देकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है, जो युवा कांग्रेस कभी बरदाश्त नहीं करेगी. सल्लू ने कहा कि जब से देश में भाजपा की सरकार बनी है तब से महंगाई आसमान छू रहा है. देशवासियों के लिए नरेंद्र मोदी को चिंता नहीं है, लेकिन दूसरों की छवि खराब करने में योगदान दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस कभी चुप बैठनेवाली नहीं है. आगे भी आंदोलन किया जायेगा. इस मौके पर प्रकाश, सोनू, मुन्ना, बिटू, राजेश, दीपू, दीपक, इम्तेयाज खान, पिंटू, शाहबाज, अनवर, धनंजय आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन