संत गाडगे की मनायी पुण्यतिथि

Published at :20 Dec 2015 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
संत गाडगे की मनायी पुण्यतिथि

संत गाडगे की मनायी पुण्यतिथि औरंगाबाद (नगर)अखिल भारतीय धोबी महासंघ की जिला इकाई के सदस्यों ने रविवार को बाबा संत गाडगे जी महाराज की पुण्यतिथि मनायी. कार्यक्रम की अध्यक्षता आनंद कुमार रजक ने की. इस मौके पर उपस्थित लोगों ने बाबा संत गाडगे की जीवनी पर प्रकाश डाला. कहा कि संत गाडगे ने बच्चों को […]

विज्ञापन

संत गाडगे की मनायी पुण्यतिथि औरंगाबाद (नगर)अखिल भारतीय धोबी महासंघ की जिला इकाई के सदस्यों ने रविवार को बाबा संत गाडगे जी महाराज की पुण्यतिथि मनायी. कार्यक्रम की अध्यक्षता आनंद कुमार रजक ने की. इस मौके पर उपस्थित लोगों ने बाबा संत गाडगे की जीवनी पर प्रकाश डाला. कहा कि संत गाडगे ने बच्चों को शिक्षित करो, भूखे को भोजन दो, वस्त्रहीनों को वस्त्र दें, लोगों की सेवा करने जैसे कई संदेश दिये थे. धोबी महासंघ के सदस्यों ने कहा कि आज उनके बताये मार्गों पर चलने की जरूरत है. वहीं संगठन की मजबूती पर बल दिया. कहा कि जब लोग एकजुट नहीं होंगे तब तक संगठन मजबूत नहीं होगा. इस मौके पर विजय रजक, विनोद रजक, किशोरी रजक आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन