पर्यटक स्थल के रूप में जाना जायेगा उमगा धाम : विधायक

पर्यटक स्थल के रूप में जाना जायेगा उमगा धाम : विधायक मां उमगेश्वरी स्थल का सौंदर्यीकरण के लिए किया शिलान्यास फोटो नंबर-29, कार्यक्रम का उद्घाटन करते जदयू विधायक अशोक कुमार सिंहमदनपुर औरंगाबाद रफीगंज के विधायक अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को उमगा पहाड़ पर स्थित मां उमगेश्वरी स्थल का सौंदर्यीकरण के लिए शिलान्यास किया. विधायक […]
पर्यटक स्थल के रूप में जाना जायेगा उमगा धाम : विधायक मां उमगेश्वरी स्थल का सौंदर्यीकरण के लिए किया शिलान्यास फोटो नंबर-29, कार्यक्रम का उद्घाटन करते जदयू विधायक अशोक कुमार सिंहमदनपुर औरंगाबाद रफीगंज के विधायक अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को उमगा पहाड़ पर स्थित मां उमगेश्वरी स्थल का सौंदर्यीकरण के लिए शिलान्यास किया. विधायक द्वारा नारियल फोड़ कर जब वैदिक मंत्रोच्चरण के बीच शिलान्यास किया गया. उक्त मौके पर बड़ी संख्या लोग मौजूद थे. विधायक ने कहा कि जनता से किया वादा पूरा करने का काम शुरू कर दिया है. उमगा पहाड़ का मां उमगेश्वरी मंदिर का सौंदर्यीकरण कार्य शीघ्र ही शुरू किया जायेगा. यहां विवाह मंडप, शौचालय, पहाड़ के ऊपर जानेवाली सीढ़ी पर लाल पत्थर लागने के साथ-साथ पार्किंग व 12 दुकानें बनायीं जायेगी. यहां पर्यटकों का ठहरने की भी पर्याप्त व्यवस्था होगी. विधायक ने यह भी कहा कि हम अपने क्षेत्र के हर गांव में बिजली, पानी, नाली की सुविधा देने के लिये कटिबद्ध है. जनता का सहयोग मिलता रहा तो उमगा का यह स्थल दार्शनिक बनेगा. इस अवसर पर पर्यटक विभाग के मुख्य अभियंता, कार्यपालक अभियंता, मंदिर के पुजारी बालमुकुंद पाठक, नरेश यादव, रवींद्र कुमार सिन्हा भी उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ गुप्तेश्वर यादव ने की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










