नियम के विरुद्ध अतक्रिमण करनेवालों पर कार्रवाई की सहमति

नियम के विरुद्ध अतिक्रमण करनेवालों पर कार्रवाई की सहमति प्रदर्शनकारी फुटपाथियों के साथ नगर थाने में प्रशासन की हुई बैठक फोटो नंबर-20,परिचय-प्रदर्शन करते फुटपार्थी विक्रेता औरंगाबाद कार्यालय.प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाये जाने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे फुटपाथियों के साथ प्रशासन की बैठक नगर थाने में हुई. फुटपाथियों की ओर से संघ के अध्यक्ष शशि […]
नियम के विरुद्ध अतिक्रमण करनेवालों पर कार्रवाई की सहमति प्रदर्शनकारी फुटपाथियों के साथ नगर थाने में प्रशासन की हुई बैठक फोटो नंबर-20,परिचय-प्रदर्शन करते फुटपार्थी विक्रेता औरंगाबाद कार्यालय.प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाये जाने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे फुटपाथियों के साथ प्रशासन की बैठक नगर थाने में हुई. फुटपाथियों की ओर से संघ के अध्यक्ष शशि सिंह, महासचिव दिलिप कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सिकंदर हयात थे. प्रशासनिक पदाधिकारियों में सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद, एसडीपीओ पीएन साहू, नगर थानाध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह ने फुटपाथ के नेताओं की बातों को गंभीरता से सुनी. फुटपाथी नेताओं का कहना था कि सड़क के किनारे जो नाली है, नाली के पीछे तक व्यवसाय करनेवाले फुटपाथियों को परेशान नहीं किया जाये. सिकंदर हयात ने कहा कि मुरगा, मांस व मछली बेचने वालों को स्थायी रूप से जगह दिया जाये,ताकि ये व्यवसाय कर सके. इन सबों की बात सुनने के उपरांत एसडीओ सुरेंद्र प्रसाद ने स्पष्ट कहा कि प्रशासन को विवश होकर कार्रवाई करनी पड़ती है. सड़क पर या नाली के आगे दुकान या ठेला किसी भी सूरत में नहीं लगाने दिया जायेगा और शहर में कोई भी मुरगा,मांस या मछली की दुकान नहीं चलेगी. अदरी नदी के समीप जो स्थान चिह्नित कर दिया गया है, वहीं पर मुरगा व मांस की दुकान लगेगी. इस पर सिकंदर हयात ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि नगर पर्षद से इन्हें दुकान या जगह आवंटन करवा दिया जाये. एसडीओ ने इन्हें आश्वासन दिया कि नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी से इस पर वार्ता कर शीघ्र ही यह व्यवस्था की जायेगी. वार्ता के अंत में दोनों पक्षों ने निर्णय लिया कि नियम के विपरित यदि कोई अतिक्रमण करते हैं तो उन पर कठोर कार्रवाई की जाये. इसके पूर्व फुटपाथी दुकानदारों ने सब्जी मंडी व थाना के समीप आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










