डीएवी नवीनगर को कांडी ने हराया

Published at :16 Dec 2015 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
डीएवी नवीनगर को कांडी ने हराया

डीएवी नवीनगर को कांडी ने हराया नवीनगर (औरंगाबाद).फ्रेंडस क्लब द्वारा अनुग्रह नारायण स्टेडियम नवीनगर में आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे मैच में (केसीसी) कांडी क्रिकेट क्लब ने डीएवी नवीनगर टीम को हराया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए डीएवी के खिलाड़ियों ने 19 ओवरों में 126 रन बना कर ऑल आउट हो गये. […]

विज्ञापन

डीएवी नवीनगर को कांडी ने हराया नवीनगर (औरंगाबाद).फ्रेंडस क्लब द्वारा अनुग्रह नारायण स्टेडियम नवीनगर में आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे मैच में (केसीसी) कांडी क्रिकेट क्लब ने डीएवी नवीनगर टीम को हराया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए डीएवी के खिलाड़ियों ने 19 ओवरों में 126 रन बना कर ऑल आउट हो गये. केसीसी टीम ने मात्र 17 ओवर में ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया. विजयी टीम के संरक्षक रामपुर पंचायत मुखिया प्रतिनिधि रामाशीष पाल ने कहा कि पूरे दिन खेल के दौरान कांडी क्रिकेट क्लब टीम के कप्तान विशाल कुमार का नाम सुर्खियों में रहा. विशाल ने मैन ऑफ मैच का पुरस्कार अपने नाम कर लिया. केसीसी टीम द्वारा धमाकेदार जीत दर्ज करने पर रामाशीष पाल ने टीम को अपनी ओर से बैट बाल व सभी खिलाड़ियों को ड्रेस देने की घोषणा की. टूर्नामेंट आयोजन समिति सदस्य अमरिश प्रधान ने कहा कि इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों की प्रतिभा निखरता है आगे बढ़ने का मौका प्रदान होता है. इस दौरान प्रवेज आलम, खंजर राणा, मनोज कुमार दूबे, संजीव कुमार समेत अन्य लोग शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन