गंगा यमुना के नर्मिल पानी...

Published at :16 Dec 2015 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
गंगा यमुना के नर्मिल पानी...

गंगा यमुना के निर्मल पानी… रामायण गायन प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी किये गये सम्मानित फोटो नंबर-2-,परिचय-विजेताओं शील्ड व रामायण की पुस्तक देकर सम्मानित करते गणमान्य लोगहसपुरा (औरंगाबाद).सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर पटेल पुस्तकालय के प्रांगण में रामायण गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें विभिन्न गांवों के छह रामायण गायन टीम ने भाग लिया. श्रोताओं […]

विज्ञापन

गंगा यमुना के निर्मल पानी… रामायण गायन प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी किये गये सम्मानित फोटो नंबर-2-,परिचय-विजेताओं शील्ड व रामायण की पुस्तक देकर सम्मानित करते गणमान्य लोगहसपुरा (औरंगाबाद).सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर पटेल पुस्तकालय के प्रांगण में रामायण गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें विभिन्न गांवों के छह रामायण गायन टीम ने भाग लिया. श्रोताओं ने पूरी रात रामायण गायन का आनंद उठाया. कार्यक्रम का नेतृत्व पटेल पुस्तकालय के चंद्रेश पटेल, पटेल सेवा संघ के कामख्या नारायण सिंह, प्रधानाध्यापक कुलदीप चौधरी, बाबा अंपयार, राजेंद्र सिंह, रामजीत राम, अजेंद्र सिंह उर्फ राजन समेत कई लोगों ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर पैक्स अध्यक्ष विनित शर्मा, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, सुलतान खां, शिव प्रसाद सिंह, निहोरा सिंह, रवींद्र सिंह समेत अन्य उपस्थित थे. रामायण गायन के निर्णायक मंडली में छत्रबली सिंह जहानाबाद, लालदेव सिंह ढिबरी सिकरिया, डाॅ प्रहलाद सिंह हसपुरा उचित बिगहा के थे. रामायण गायन प्रतियोगिता में जीवन ज्योति संगीत रामायण मंडली हसपुरा को प्रथम, रामायण गायन मंडली धेवही -करमचे बिगहा को द्वितीय, तबला वादन में परमानंद सिंह व गीत स्वर में विनय सिंह इंजोर को प्रथम स्थान का पुरस्कार मिला. निर्णायक मंडल के क्षत्रबली सिंह, लालदेव सिंह ने रामयण गायकों व श्रोताओं के बीच कहा कि सुदूर इलाकों में रामायण गायन प्रतियोगिता कराया जाना संस्था के सदस्यों की एक अच्छी पहल है. उन्होंने कहा कि संगीत एक पूजा, रस व आनंद है. इससे आपसी भाईचारा बढ़ता है. संगीत से जहां मन की शांति मिलती है. वही द्वेष दूर के साथ-साथ दुख दर्द को भगाता है. संस्था के सदस्यों व निर्णायक मंडल के लोगों ने विजेताओं को शिल्ड व रामायण की पुस्तक देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम के सामान में चलो रे मन गंगा यमुना तीर,गंगा यमुना के निर्मल पानी, शीतल होत शरीर के गीत सबको मन भाया. मौके पर राम एकबाल उर्फ मोदी जी, रामचंद्र सिंह, डाॅ विपिन कुमार, रामजीत सिंह ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन