जम्होर में मैजिक से कुचल कर मासूम की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Dec 2015 1:47 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : जम्होर थाना क्षेत्र के जम्होर बाजार में मैजिक वाहन से कुचल जाने के कारण एक पांच वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गयी. यह घटना सोमवार की देर शाम में घटी. जानकारी के अनुसार, जम्होर गांव के नवल साव के घर से बरात निकलने वाली थी. इन्हीं के घर बरातियों को लेकर […]
विज्ञापन
औरंगाबाद (नगर) : जम्होर थाना क्षेत्र के जम्होर बाजार में मैजिक वाहन से कुचल जाने के कारण एक पांच वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गयी. यह घटना सोमवार की देर शाम में घटी. जानकारी के अनुसार, जम्होर गांव के नवल साव के घर से बरात निकलने वाली थी.
इन्हीं के घर बरातियों को लेकर जाने के लिए मैजिक वाहन जा रहा था. वाहन को बैक करने के क्रम में अनिल साव के पांच वर्षीय पुत्र रिशु कुमार उसकी चपेट में आ गया, इसमें उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.
घटना का अंजाम देने के बाद चालक वाहन को लेकर फरार हो गया. जम्होर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मासूम के शव को पोस्टमार्टम कराने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है. इधर मासूम की मौत के बाद घर में मातम का माहौल पसर गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










