गांवों में बिजली पहुंचाने की मांग

Published at :15 Dec 2015 8:12 PM (IST)
विज्ञापन
गांवों में बिजली पहुंचाने की मांग

गांवों में बिजली पहुंचाने की मांग अंबा (औरंगाबाद). प्रखंड के सूही पंचायत की पंचायत समिति सदस्य निकू देवी ने विद्युत विभाग को पत्र लिख कर विद्युतीकरण योजना से वंचित गांवों में बिजली पहुंचाने की मांग की है. पत्र में उन्होंने लिखा है कि पंचायत के पांडेयपुर, तुरता टोले, नोनिया बिगहा, सूही अनुसूचित जाति टोला में […]

विज्ञापन

गांवों में बिजली पहुंचाने की मांग अंबा (औरंगाबाद). प्रखंड के सूही पंचायत की पंचायत समिति सदस्य निकू देवी ने विद्युत विभाग को पत्र लिख कर विद्युतीकरण योजना से वंचित गांवों में बिजली पहुंचाने की मांग की है. पत्र में उन्होंने लिखा है कि पंचायत के पांडेयपुर, तुरता टोले, नोनिया बिगहा, सूही अनुसूचित जाति टोला में अब तक बिजली नहीं पहुंची है. राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना से इन गांवों में बिजली पहुंचायी जाये. उन्होंने कहा है कि रोहीदास खाप गांव से वर्ष 2012 में ट्रांसफर्मर की चोरी कर ली गयी थी. अब तक इस गांव में ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाया गया है. उन्होंने इन गांवों में जल्द बिजली पहुंचाने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन