बाइक ने ट्रक में मारी टक्कर, युवक की मौत

Published at :18 Nov 2015 7:45 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक ने ट्रक में मारी टक्कर, युवक की मौत

बाइक ने ट्रक में मारी टक्कर, युवक की मौत दो युवतियां घायलऔरंगाबाद (ग्रामीण) राष्ट्रीय राज मार्ग दो पर बारुण थाना क्षेत्र के प्रीतमपुर के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक सुजीत कुमार की मौत हो गयी. इस घटना में इस्लामटोली मुहल्ले की दो युवती रजिया व रोशनी घायल है. घटना मंगलवार की है. नगर […]

विज्ञापन

बाइक ने ट्रक में मारी टक्कर, युवक की मौत दो युवतियां घायलऔरंगाबाद (ग्रामीण) राष्ट्रीय राज मार्ग दो पर बारुण थाना क्षेत्र के प्रीतमपुर के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक सुजीत कुमार की मौत हो गयी. इस घटना में इस्लामटोली मुहल्ले की दो युवती रजिया व रोशनी घायल है. घटना मंगलवार की है. नगर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया. जबकि, सदर अस्पताल से दोनों घायल युवतियों को इलाज के लिए बड़े अस्पताल रेफर किया गया है. दोनों की हालत गंभीर बतायी जाती है. मिली जानकारी के अनुसार, छोटकी बेला गांव निवासी सुजीत कुमार अपनी बाइक से कहीं जा रहा था. इसी क्रम में एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी. इसमें उसकी मौत घटनास्थल पर हो गयी. जबकि, बाइक पर ही सवार दोनों युवतियां घायल हो गयीं. इधर, युवक दोनों युवतियों को लेकर कहां से आ रहा था या जा रहा था इसकी जानकारी अभी तक पुलिस को नहीं है. नगर थाना पुलिस ने मृतक के भाई का फर्द बयान लिया है और मामले की छानबीन कर रही है. पता चला है कि घटना के बाद हाइवे पेट्रोलिंग वाहन द्वारा सुजीत को सदर अस्पताल लाया गया था. जहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया और पुलिस को इसकी सूचना दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन