पुनपुन घाट पर लगी थी भीड़

पुनपुन घाट पर लगी थी भीड़ (फोटो नंबर-46) परिचय- छठ मेला का उद्घाटन करते अध्यक्ष राधा सिंह व अन्य नवीनगर(औरंगाबाद)उगते सूर्य को अर्घ के साथ बुधवार को छठ संपन्न हो गया. थाना के निकट पुनपुन नदी छठ घाट पर व्रतियों की काफी भीड़ लगी थी. व्रतियों की सेवा में नगर पंचायत पदाधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि […]
पुनपुन घाट पर लगी थी भीड़ (फोटो नंबर-46) परिचय- छठ मेला का उद्घाटन करते अध्यक्ष राधा सिंह व अन्य नवीनगर(औरंगाबाद)उगते सूर्य को अर्घ के साथ बुधवार को छठ संपन्न हो गया. थाना के निकट पुनपुन नदी छठ घाट पर व्रतियों की काफी भीड़ लगी थी. व्रतियों की सेवा में नगर पंचायत पदाधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि तक जुटे रहे. छठ पर्व के पावन अवसर आयोजित मेला का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष राधा सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. सुदूर ग्रामीण इलाके एवं स्थानीय शहर के सैकड़ों लोग पूरी रात भगवान भास्कर के जयकारा में लीन रहे. व्रतियों ने मंगलवार की शाम डूबते व बुधवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ दिया. शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में छठ पर्व संपन्न कराने में बीडीओ पन्ना लाल, थानाध्यक्ष अवधेश कुमार, नगर प्रबंधक राजीव रंजन की सक्रिय भूमिका रही. छठ मेला उद्घाटन के अवसर पर सेवा दल सदस्यों के अलावा कई लोग उपस्थित थे. पिछले कई वर्षों से छठ व्रतियों की सेवा कर रहे सेवा दल नवीनगर के सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष ने शुभकामना दी. इस मौके पर अमित कुमार पिंटू, पैक्स अध्यक्ष अनिल सिंह, दुर्गा प्रसाद दरगाही, विपिन कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










