सूर्य नगरी देव में पांच लाख व्रतियों ने दिया अर्घ्य

Published at :18 Nov 2015 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
सूर्य नगरी देव में पांच लाख व्रतियों ने दिया अर्घ्य

सूर्य नगरी देव में पांच लाख व्रतियों ने दिया अर्घ्य व्रतियों ने की मंगल की कामना दूसरे प्रदेशों के लोगों ने भी देव में दिया अर्घ अर्घ देने के बाद श्रद्धालु दर्शन के लिए मंदिर में पहुंचेसूर्योपासना के लिए घाटों पर उमड़ा था व्रतियों का सैलाब मंदिर परिसर का कोना-कोना श्रद्धालुओं से था पटा (फोटो […]

विज्ञापन

सूर्य नगरी देव में पांच लाख व्रतियों ने दिया अर्घ्य व्रतियों ने की मंगल की कामना दूसरे प्रदेशों के लोगों ने भी देव में दिया अर्घ अर्घ देने के बाद श्रद्धालु दर्शन के लिए मंदिर में पहुंचेसूर्योपासना के लिए घाटों पर उमड़ा था व्रतियों का सैलाब मंदिर परिसर का कोना-कोना श्रद्धालुओं से था पटा (फोटो नंबर-16से 30तक ) औरंगाबाद (ग्रामीण)विश्व प्रसिद्ध भगवान भास्कर की नगरी देव में पांच लाख से अधिक छठव्रतियों ने पवित्र सूर्यकुंड तालाब में अर्घ दिया. त्रेतायुगीय सूर्य मंदिर में तीनों रूप में विराजमान भगवान सूर्यदेव का दर्शन-पूजन लोगों ने किया. इस बार सूर्य नगरी में बिहार के कोने-कोने से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे. इसके अलावा झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान व अन्य प्रदेशों से भी लोगों ने आकर छठ व्रत किया. यहां अर्घ देने की प्रक्रिया मंगलवार की दोपहर से ही प्रारंभ हो गयी थी. शाम के वक्त सूर्यकुंड तालाब का कोना-कोना छठव्रतियों से भर गया. हर कोई अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ देने को ललायित था. ऐसे में उमड़े जन सैलाब के बीच लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा. अर्घ देने की प्रक्रिया देर शाम तक चलती रही. बुधवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घदान करने के लिए जन सैलाब पुन: उमड़ पड़ा. सुबह नौ बजे तक अर्घ देने की प्रक्रिया चलती रही. यही हाल प्रसिद्ध सूर्य मंदिर का था. अर्घ देने के बाद श्रद्धालु दर्शन के लिए मंदिर में पहुंचे. मंदिर परिसर का कोना-कोना श्रद्धालुओं से पटा हुआ था. भगवान भास्कर की हो रही जय जयकार से पूरा देव भक्तिमय हो गया था. श्रद्धालुओं के अप्रत्याशित भीड़ होने के कारण हजारों छठव्रतियों ने सूर्य कुंड तालाब घाट के ही अर्घ दिया.छठ गीतों ने बिखेर दी रौनकउगह हो सुरुजमल हाली-हाली उग हो सुरुजदेव, मारबो से सगुवा धनुख से जैसे छठ गीतों ने सूर्य नगरी में एक अलग ही रौनक बिखेर दी. व्रतियों द्वारा गाये जा रहे छठ गीत से कोना-कोना भगवान भास्कर की जय-जय कार में गूंज रहा था. सूर्य नगरी में छठव्रतियों की सहायता के लिए कई समाजसेवी व स्वयंसेवी संस्था तत्पर दिखी. सुरक्षा की थी कड़ी व्यवस्थासूर्य नगरी में छठ व्रत के लिए पहुंचनेवाले श्रद्धालुओं के लिए जिला प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की थी. हर जगह पर पुलिस के जवान तैनात थे. शासन-प्रशासन के पदाधिकारी घूम-घूम कर अर्घ्य स्थल व मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे थे. जिलाधिकारी कंवल तनुज, पुलिस अधीक्षक बाबू राम, एएसपी अभियान राजेश भारती, अनुमंडल पदाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद, एसडीपीओ पीएन साहू, देव थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार व पुलिस के अन्य पदाधिकारी घूम-घूम कर सुरक्षा व्यवस्था की जायजा ले रहे थे. श्रद्धालुओं को किसी तरह का दिक्कत महसूस न हो इसके लिए भीड़ भाड़वाले जगहों पर स्काउट एंड गाइड और एनसीसी के कैडेट लगाये गये थे. महिला सुरक्षाकर्मियों को भी प्रशासन द्वारा भारी संख्या में लगाया गया था. मंदिर से लेकर सूर्यकुंड तालाब एवं मेला क्षेत्र में इनकी तैनाती दिख रही थी. औरंगाबाद में भी हजारों व्रतियों ने किया अर्घ्यदानऔरंगाबाद शहर स्थित सूर्य मंदिर अदरी घाट पर डूबते और उगते सूर्य को हजारों लोगों ने अर्घदान किया. समाजसेवी व स्वयंसेवी संगठनों ने छठव्रतियों को भरपूर सहयोग किया. सूर्य मंदिर समिति ,सरस्वती आराध्य समिति, सरस्वती उपासना समिति, आर्यण महाजन क्लब के सदस्यों ने छठ व्रतियों को हर संभव जानकारी प्रदान की. यहां सुरक्षा का बेहतर प्रबंधक किया गया था. नगर थानाध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह सुरक्षा व्यवस्था का घूम-घूम कर जायजा लिया. नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार, मुख्य पार्षद श्वेता गुप्ता, वार्ड पार्षद सतीश कुमार, कामता मेहता, विजय मेहता, ओमप्रकाश यादव व्यवस्था का जायजा ले रहे थे. यूं कहें कि इन लोगों की तत्परता से महापर्व शांति पूर्ण संपन्न हो गया. इधर, औरंगाबाद शहर के अदरी नदी के विभिन्न घाटों पर भी छठव्रतियों ने अर्घदान किया. यारी के पवित्र तालाब पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़सदर प्रखंड के यारी गावं स्थित पवित्र तालाब में अर्घदान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. डूबते और उगते सूर्य को हजारों लोगों ने अर्घदान किया. यारी गांव के अलावा सोनवर्षा, मड़रिया, सिंघा बिगहा, अमर बिगहा, अजरकवे हसौली, ओरा सहित अन्य गांव के व्रतियों ने अर्घदान किया. यारी सूर्य मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था की गयी थी. समिति से जुड़े कार्यकर्ता व्रतियों हर सुख सुविधा का ध्यान रख रहे थे. ओरा पंचायत के मुखिया अनिल कुमार, समाजसेवी जितेंद्र यादव ने समिति सदस्यों के साथ समिति के तरफ से श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया. तालाब प्रांगण में मेला का भी आयोजन हुआ था. मेला में लोगों ने सामान की खरीदारी भी की. सबसे बड़ी बात यह है कि तालाब में अर्घदान के बाद श्रद्धालुओं ने तालाब के तट पर ही स्थित सूर्य मंदिर में दर्शन पूजन किया. इधर, ओरा पुल के समीप भी सैकड़ों छठ व्रतियों ने अर्घदान किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन