सेवा पुस्तिका संधारण में शक्षिकों को किया जा रहा परेशान

सेवा पुस्तिका संधारण में शिक्षकों को किया जा रहा परेशान ओबरा (औरंगाबाद) प्रारंभिक शिक्षक संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बयान जारी कर कहा है कि प्रारंभिक शिक्षक संघर्ष समिति की सेवा पुस्तिका संधारण करने में बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है. संघर्ष समिति इसे बरदाश्त नहीं करेगी. शिक्षकों द्वारा सेवा […]
सेवा पुस्तिका संधारण में शिक्षकों को किया जा रहा परेशान ओबरा (औरंगाबाद) प्रारंभिक शिक्षक संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बयान जारी कर कहा है कि प्रारंभिक शिक्षक संघर्ष समिति की सेवा पुस्तिका संधारण करने में बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है. संघर्ष समिति इसे बरदाश्त नहीं करेगी. शिक्षकों द्वारा सेवा पुस्तिका जमा कराकर बीआरसी द्वारा वापस कर दिया गया है. यह सिर्फ रुपये लेने के लिए साजिश रचा जा रहा है. शिक्षकों ने बताया कि यदि यही रवैया रहा तो प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के विरुद्ध शिक्षक आंदोलन करने को बाध्य होंगे. शिक्षकों ने बताया कि प्रखंड में बीडीओ व सीओ भी रहते है, फिर भी हम शिक्षकों से बीआरसी के कर्मचारियों द्वारा रुपये की मांग की जा रही है. शिक्षकों को सेवा पुस्तिका संधारण में परेशान किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










