10 नवंबर तक करें वेतन भुगतान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Oct 2015 8:01 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की एक बैठक शुक्रवार को संघ भवन में जिलाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि पिछले सप्ताह जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ शिक्षक संघों के बीच वार्ता हुई थी, जिसमें सेवा पुस्तिका का एक प्रति शिक्षकों को अपने-अपने प्रखंड […]
विज्ञापन
औरंगाबाद (नगर) : बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की एक बैठक शुक्रवार को संघ भवन में जिलाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि पिछले सप्ताह जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ शिक्षक संघों के बीच वार्ता हुई थी, जिसमें सेवा पुस्तिका का एक प्रति शिक्षकों को अपने-अपने प्रखंड कार्यालय में जमा करने को कहा गया था.
इसके लिए प्रखंड कार्यालय में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की जाये ताकि जल्द से जल्द शिक्षकों का सेवा पुस्तिका का संधारन किया जा सके . शिक्षकों का बकाया वेतन भुगतान में पदाधिकारियों की लापरवाही संघ बरदाश्त नही करेगा. 10 नवंबर से पहले शिक्षकों का वेतन का भुगतान नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन पर उतारू हो जायेगा. यही नहीं पिछले लंबित एरियर का भुगतान किया जाये. बैठक में विनय यादव, धनंजय कुमार सिंह, चंद्रदीप राम, मीडिया प्रभारी अशोक कुमार पांडेय, सुबोध सुमन, आलोक कुमार, उदय कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










