गरीबों को नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ

Published at :30 Oct 2015 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
गरीबों को नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ

गरीबों को नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ बीपीएल कार्ड नहीं बनने से इंदिराआवास से वंचित हैं गरीब (फोटो नंबर-23) परिचय- जर्जर मकान में रहते है गरीब अंबा (औरंगाबाद) बीपीएल की सूची में गड़बड़ी गरीबों के लिए नासूर बना है. प्रखंड में इंदिरा आवास का टारगेट हर वर्ष भले ही बढ़ा दिया जा रहा है. […]

विज्ञापन

गरीबों को नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ बीपीएल कार्ड नहीं बनने से इंदिराआवास से वंचित हैं गरीब (फोटो नंबर-23) परिचय- जर्जर मकान में रहते है गरीब अंबा (औरंगाबाद) बीपीएल की सूची में गड़बड़ी गरीबों के लिए नासूर बना है. प्रखंड में इंदिरा आवास का टारगेट हर वर्ष भले ही बढ़ा दिया जा रहा है. लेकिन, इसका लाभ उन गरीबों को नहीं मिल पा रहा है, जिन्हें मिलना चाहिए. एपीएल, बीपीएल में भारी गड़बड़ी के कारण गरीबों को लाभ से वंचित रहना पड़ रहा है. किसी गरीब भूमिहीन का नाम बीपीलए की सूची में है ही नहीं तो किसी का स्कोर काफी अधिक है. एपीएल व बीपीएल के इस गड़बड़ी को गरीब समझ नहीं पाते हैं और जिन्हें इसका लाभ नहीं मिल पाता है. वे यही समझते है कि सारा काम पैसों के बदौलत होता है. रसुलपुर निवासी गनौरी विश्वकर्मा का घर वर्षों से गिरा हुआ है. किसी तरह वे अपना गुजर बसर कर रहे हैं. चाहे मूसलाधार बारिश हो या जेठ की धूप हो या फिर कड़ाके की ठंड. सभी मौसम में इनका भोजन खुले आसमान में ही बनता है. उन्होंने बताया कि इसके लिए कई बार पंचायत प्रतिनिधियों और ब्लॉक कार्यालय का चक्कर लगाया. पर कहीं कोई सुनने वाला नहीं है. जब जाते है तब अगले वर्ष हाेने का आश्वासन दिया जाता है. इनका नाम बीपीएल की सूची में तो है पर स्कोर 12 होने के कारण लाभ नहीं मिल पा रहा है. प्रखंड में ऐसे एक ही नहीं बल्कि कई गनौरी है जो घर के बिना जीवन बसर करने को मजबूर हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन