घर बिगाड़ने का आरोप लगा कर की मारपीट

घर बिगाड़ने का आरोप लगा कर की मारपीट मदनपुर(औरंगाबाद) प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र के राजा बिगहा गांव में मारपीट की घटना घटी. इसमें रामस्वरूप यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इसका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर में कराने के उपरांत बेहतर इलाज के लिए बाहर भेज दिया गया. घटना की प्राथमिकी जख्मी रामस्वरूप […]
घर बिगाड़ने का आरोप लगा कर की मारपीट मदनपुर(औरंगाबाद) प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र के राजा बिगहा गांव में मारपीट की घटना घटी. इसमें रामस्वरूप यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इसका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर में कराने के उपरांत बेहतर इलाज के लिए बाहर भेज दिया गया. घटना की प्राथमिकी जख्मी रामस्वरूप यादव के बयान पर सलैया थाना में दर्ज करायी गयी है, जिसमें महेंद्र यादव एवं उनकी पत्नी शारदा देवी को आरोपित बनाया गया है. दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि मैं अपने घर के सामने बैठा था तभी आरोपित पति-पत्नी हाथ में लाठी डंडा लिये हुए आये तथा कहने लगे कि तू मेरे घर के सदस्यों को बिगाड़ रहे हो. गाली-गलौज करते हुए मुझे बुरी तरह पिटाई कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










