अनुमंडलीय कोर्ट में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी के दो पद रक्ति

Published at :30 Oct 2015 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
अनुमंडलीय कोर्ट में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी के दो पद रक्ति

अनुमंडलीय कोर्ट में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी के दो पद रिक्त दाउदनगर (औरंगाबाद). अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय, दाउदनगर में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी के दो पद व मुंसिफ का एक पद रिक्त रहने के कारण मुवक्किल सिर्फ डेट लेकर ही लौट जा रहे हैं. विधिक संघ के कार्यकारिणी सदस्य अधिवक्ता जनेश्वर सिंह व दयानंद शर्मा ने […]

विज्ञापन

अनुमंडलीय कोर्ट में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी के दो पद रिक्त दाउदनगर (औरंगाबाद). अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय, दाउदनगर में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी के दो पद व मुंसिफ का एक पद रिक्त रहने के कारण मुवक्किल सिर्फ डेट लेकर ही लौट जा रहे हैं. विधिक संघ के कार्यकारिणी सदस्य अधिवक्ता जनेश्वर सिंह व दयानंद शर्मा ने बताया कि अनुमंडलीय कोर्ट में अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी के अलावा प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी के तीन पद सृजित है. इनमें मात्र एक प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी पदस्थापित हैं, जबकि दो पद रिक्त हैं. इसके अलावा मुंसिफ का भी एक पद रिक्त हैं. इससे पिछले चार माह से मुवक्किलों व अधिवक्ताओं को परेशानी हो रही है. लंबित वादों का ट्रायल नहीं हो पा रहा है. अधिवक्ताओं ने शीघ्र प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी तथा मुंसिफ के पदस्थापना की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन