कम संसाधन में हो रही पढ़ाई

Published at :30 Oct 2015 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
कम संसाधन में हो रही पढ़ाई

कम संसाधन में हो रही पढ़ाई(फोटो नंबर-4) परिचय- उच्च विद्यालय का भवन हाल उत्क्रमित उच्च विद्यालय, शंकरपुर का शिक्षकों के अभाव बाधित हो रही पढ़ाईप्रतिनिधि, ओबरा (औरंगाबाद)ओबरा प्रखंड क्षेत्र की सरसौली पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, शंकरपुर में संसाधनों व शिक्षकों का घोर अभाव है, जिसके कारण छात्र-छात्राआें को शिक्षा ग्रहण करने में परेशानी हो […]

विज्ञापन

कम संसाधन में हो रही पढ़ाई(फोटो नंबर-4) परिचय- उच्च विद्यालय का भवन हाल उत्क्रमित उच्च विद्यालय, शंकरपुर का शिक्षकों के अभाव बाधित हो रही पढ़ाईप्रतिनिधि, ओबरा (औरंगाबाद)ओबरा प्रखंड क्षेत्र की सरसौली पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, शंकरपुर में संसाधनों व शिक्षकों का घोर अभाव है, जिसके कारण छात्र-छात्राआें को शिक्षा ग्रहण करने में परेशानी हो रही है. इस विद्यालय में शंकरपुर, ज्यादीपुर, सरसौली, देवकुली व गंज सहित दर्जनों गांव के छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं. गौरतलब है कि वर्ष 2009 में सरकार की तरफ से उत्क्रमित उच्च विद्यालय, शंकरपुर की स्वीकृति दी गयी थी. विद्यालय का आलीशान भवन बनाया गया है, लेकिन संसाधन व शिक्षक की घोर कमी है. अंगरेजी के शिक्षक नहीं होने के कारण इस विषय की पढ़ाई बाधित है. विद्यालय में लाइब्रेरी व कंप्यूटर की व्यवस्था नहीं है. इस मामले में न तो स्थानीय जनप्रतिनिधि और न ही शिक्षा विभाग के पदाधिकारी पहल कर रहे हैं. विद्यालय में अभी 163 छात्र-छात्राएं हैं. संसाधनों की कमी के कारण अधिक नामांकन में दिक्कत हो रही है. प्रधानाध्यापिका रीता कुमारी ने बताया कि उपलब्ध संसाधनों में ही पठन-पाठन किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन