नहर में पानी नहीं छोड़े जाने से किसान चिंतित

नहर में पानी नहीं छोड़े जाने से किसान चिंतित देवकुंड (औरंगाबाद) हसपुरा के माली रजवाहा नहर लाइन में अब तक पानी नहीं छोड़े जाने से किसानों की चिंता बढ़ गयी है. किसानों का कहना है कि महंगे दामों पर डीजल खरीद कर अब तक धान की फसल को बचाया गया. लेकिन, पैसे के अभाव के […]
नहर में पानी नहीं छोड़े जाने से किसान चिंतित देवकुंड (औरंगाबाद) हसपुरा के माली रजवाहा नहर लाइन में अब तक पानी नहीं छोड़े जाने से किसानों की चिंता बढ़ गयी है. किसानों का कहना है कि महंगे दामों पर डीजल खरीद कर अब तक धान की फसल को बचाया गया. लेकिन, पैसे के अभाव के कारण फसल का पटवन नहीं हो रहा है. इसके कारण अधिकांश धान की फसल सूख रही है. वही हाल कोचहासा नहर की है. उस क्षेत्र के किसानों का भी हाल बेहाल है. कुछ किसानों का कहना है कि डीजल के पानी से रबी की फसल उपजाना संभव नहीं है. किसानों ने सिंचाई विभाग से नहर में पानी छोड़े जाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










