किसानों की समस्याओं के समाधान पर विमर्श

किसानों की समस्याओं के समाधान पर विमर्श हसपुरा (औरंगाबाद). हसपुरा प्रखंड क्षेत्र में किसानों की समस्याओं को लेकर सोन नहर आधुनिकीकरण संघर्ष समिति के सदस्यों की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता समिति के सचिव पुण्यदेव सिंह ने की. बैठक में समिति के रामइकबाल सिंह, मकसूदन सिंह, रामकृपाल विश्वकर्मा व सेराजुदीन अंसारी ने कहा कि अंतिम पटवन […]
किसानों की समस्याओं के समाधान पर विमर्श हसपुरा (औरंगाबाद). हसपुरा प्रखंड क्षेत्र में किसानों की समस्याओं को लेकर सोन नहर आधुनिकीकरण संघर्ष समिति के सदस्यों की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता समिति के सचिव पुण्यदेव सिंह ने की. बैठक में समिति के रामइकबाल सिंह, मकसूदन सिंह, रामकृपाल विश्वकर्मा व सेराजुदीन अंसारी ने कहा कि अंतिम पटवन के अभाव में धान की फसल बरबाद हो रही है. समझौते के अनुसार, रिहंद व वाणसागर बांध में उतर प्रदेश सरकार पानी नहीं दे रही है. इसके लिए समिति की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा गया था. बावजूद किसानों के समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया. सचिव पुण्यदेव सिंह ने कहा कि पानी की कमी का असर रबी फसल की बुआई पर भी पड़ेगा. वहीं, किसानों को डीजल अनुदान का लाभ भी नहीं दिया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










