पुरहारा व बालाबिगहा के घरों में हजारों रुपये की चोरी

Published at :30 Oct 2015 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
पुरहारा व बालाबिगहा के घरों में हजारों रुपये की चोरी

पुरहारा व बालाबिगहा के घरों में हजारों रुपये की चोरी ग्रामीणों का आरोप, पुलिस ने चोरी की एक भी घटना का नहीं किया है खुलासाप्रतिनिधि, हसपुरा (औरंगाबाद)गुरुवार की रात हसपुरा प्रखंड क्षेत्र के पुरहारा व बालाबिगहा गांवों में कई घरों में चोरी होने से ग्रामीणों में आक्रोश है. पुरहारा गांव के वीरेंद्र कुमार ने हसपुरा […]

विज्ञापन

पुरहारा व बालाबिगहा के घरों में हजारों रुपये की चोरी ग्रामीणों का आरोप, पुलिस ने चोरी की एक भी घटना का नहीं किया है खुलासाप्रतिनिधि, हसपुरा (औरंगाबाद)गुरुवार की रात हसपुरा प्रखंड क्षेत्र के पुरहारा व बालाबिगहा गांवों में कई घरों में चोरी होने से ग्रामीणों में आक्रोश है. पुरहारा गांव के वीरेंद्र कुमार ने हसपुरा थाने में चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में वीरेंद्र कुमार ने कहा है कि घर में ताला लगा था. चोरों ने ताला तोड़ कर घर में रखे लगभग 70 हजार रुपये के गहने, सात हजार रुपये के बरतन व कपड़े समेत जरूरी कागजात ले गये. वहीं, गांव के ही स्वर्गीय अर्जुन यादव के घर से भी लाखों रुपये के सामान की चोरी की सूचना है. उधर, बालाबिगहा में भी कई घरों में चोरी की सूचना है. ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी कई गांवों में चोरी की घटनाएं हुई थीं, लेकिन पुलिस ने अब तक चोरी की एक भी घटना का खुलासा नहीं किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन