हसपुरा में फैला अवैध क्लिनिकों का कारोबार

Published at :29 Oct 2015 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
हसपुरा में फैला अवैध क्लिनिकों  का कारोबार

हसपुरा में फैला अवैध क्लिनिकों का कारोबार हसपुरा (औरंगाबाद)हसपुरा प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों के पचरूखिया, सिहाड़ी, कोइलवा,देवकुंड, देवहारा में इन दिनों अवैध क्लिनिकों का कारोबार जोरों पर चल रहा है. इन क्लिनिकों में गरीब व कमजोर वर्ग के मरीजों को इलाज के नाम पर काफी शोषण किया जाता है. बाजार के रेफरल अस्पताल रोड, […]

विज्ञापन

हसपुरा में फैला अवैध क्लिनिकों का कारोबार हसपुरा (औरंगाबाद)हसपुरा प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों के पचरूखिया, सिहाड़ी, कोइलवा,देवकुंड, देवहारा में इन दिनों अवैध क्लिनिकों का कारोबार जोरों पर चल रहा है. इन क्लिनिकों में गरीब व कमजोर वर्ग के मरीजों को इलाज के नाम पर काफी शोषण किया जाता है. बाजार के रेफरल अस्पताल रोड, चौराही रोड, कनाप रोड, पुरानी थाना रोड, हाइस्कूल मोड़, ब्लॉक रोड, पचरूखिया रोड पर अवैध रूप से बगैर निबंधन के दर्जनों क्लिनिक चलाया जा रहा है. क्लिनिकों के आगे बड़े-बड़े डिग्री का बोर्ड लिखा हुआ मिलता है, जिससे लोगों को गुमराह कर शोषण करते हैं. यहां तक कि इन क्लिनिकों के एजेंट भी होते हैं, जो ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर रेफरल अस्पताल प्रांगण से मरीजों को बहला फुसला कर निजी क्लिनिकों तक पहुंचाते हैं. इसके एवज में उन्हें कमीशन दिया जाता है. कई ऐसे निजी अस्पतालों में छोटे से बड़े ऑपरेशन धड़ल्ले से किये जाते है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन