दो बाइक से करते थे मोबाइल की छिनतई

Published at :29 Oct 2015 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
दो बाइक से करते थे मोबाइल की छिनतई

औरंगाबाद कार्यालय : औरंगाबाद शहर में सक्रिय मोबाइल फोन छीनने वाले गिरोह का पुलिस ने परदाफाश किया है. गिरोह के पांच में से तीन सदस्य जेल भेेजे जा चुके हैं, जबकि दो सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है. इधर, मोबाइल छीनने वाले गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी से जहां नगर थाने की […]

विज्ञापन

औरंगाबाद कार्यालय : औरंगाबाद शहर में सक्रिय मोबाइल फोन छीनने वाले गिरोह का पुलिस ने परदाफाश किया है. गिरोह के पांच में से तीन सदस्य जेल भेेजे जा चुके हैं, जबकि दो सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है. इधर, मोबाइल छीनने वाले गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी से जहां नगर थाने की पुलिस को राहत मिली है,

वहीं, शहर के लोगों में यह उम्मीद जगी है कि वे मोबाइल फोन से बेफिक्र होकर कहीं भी व कभी भी बातें कर सकते हैं. अब उनका मोबाइल फोन काफी हद तक सुरक्षित रहेगा.नगर थानाध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि पांच सदस्यीय गिरोह के सदस्य मोबाइल छीनने के लिए प्लसर व पैशन नामक दो मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल करता था. एक मोटरसाइकिल पर तीन व दूसरे पर दो अपराधी बैठते थे. जैसे ही कोई व्यक्ति मोबाइल फोन पर बात करते हुए जा रहा हाेता था, बाइक पर सवार गिरोह के सदस्य झपटा मार कर उसका मोबाइल फोन छीन लेते थे.

यदि पहली मोटरसाइकिल पर बैठे अपराधी मोबाइल फोन छीनने सफल नहीं होते थे, तो दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार अपराधी मोबाइल छिनतई को अंजाम देते थे. लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से शहर के लोग परेशान हो गये थे. वहीं, इस गिरोह के सदस्यों को पकड़ना पुलिस के लिए एक चुनौती बन गयी थी. पिछले दिनों इस गिरोह के सदस्यों ने क्लब रोड निवासी आकाश आनंद का मोबाइल फोन छीन लिया था. आकाश आनंद ने ही मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति की पहचान केवानी मुहल्ले के सुधीर कुमार के रूप में की थी.

आकाश की प्राथमिकी पर नगर थाने की पुलिस ने इस गिरोह के सदस्यों को पकड़ने में सफलता पायी. गिरोह के सगरना समेत तीन गये जेलनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने मोबाइल छिनतई गिरोह के सरगना केवानी मुहल्ले के राम अवतार मेहता के बेटे सुधीर कुमार, तेंदुआ गांव के रहनेवाले संजय प्रसाद व औरंगाबाद के इसलामटोली के रहनेवाले अकबर खां को गिरफ्तार जेल भेज दिया है. अब इस गिरोह के दो सदस्य नेहाल व राजू फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस सघन छापेमारी कर रही है. संभावना है कि ये दोनों ही शीघ्र ही पुलिस के हाथ चढ़ जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन