बकाया मानदेय भुगतान कराने की मांग

Published at :29 Oct 2015 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
बकाया मानदेय भुगतान कराने की मांग

बकाया मानदेय भुगतान कराने की मांग (फोटो नंबर-5) परिचय- बैठक करते टोला सेवक ओबरा (औरंगाबाद) प्रखंड परिसर में गुरुवार को टोला सेवकों व अक्षर आंचल के लोगों की एक बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता टोला सेवक उपेंद्र राम ने की. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि टोला सेवकों से सरकार कार्य तो करा रही है, लेकिन […]

विज्ञापन

बकाया मानदेय भुगतान कराने की मांग (फोटो नंबर-5) परिचय- बैठक करते टोला सेवक ओबरा (औरंगाबाद) प्रखंड परिसर में गुरुवार को टोला सेवकों व अक्षर आंचल के लोगों की एक बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता टोला सेवक उपेंद्र राम ने की. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि टोला सेवकों से सरकार कार्य तो करा रही है, लेकिन पिछले अप्रैल से सितंबर माह तक का मानदेय का भुगतान नहीं हो पाया है. दुर्गा पूजा में भी मानदेय का भुगतान नहीं हुआ. इससे भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. मानदेय का भुगतान कराने के लिए संबंधित पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया गया है . इसके बाद भी ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है. जहानाबाद, गया, अरवल आदि जिलों में टाेला सेवकों का मानदेय का भुगतान करा दिया गया है. लोगों ने जिला पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए दीपावली व छठपूजा के मौके पर मानदेय का भुगतान कराने की मांग की है. इस मौके पर दारोगा रजक, विनय रजक, कर्मदेव राम, रामाशीष, कृष्णा, जावेद, प्रभा देवी व अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन