संगठन की मजबूती के लिए बनायी रणनीति

Published at :29 Oct 2015 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
संगठन की मजबूती के लिए बनायी रणनीति

संगठन की मजबूती के लिए बनायी रणनीति बैठक में यादव विकास मंच का गठन(फोटो नंबर-3) परिचय-बैठक पूर्व प्रमुख लाल बाबू यादव व अन्य हसपुरा (औरंगाबाद)हसपुरा बाजार के जेम्स स्कूल के प्रांगण में यादव समाज की एक बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता मिथिलेश सिंह यादव व देखरेख पूर्व प्रमुख लालू बाब सिंह यादव ने की. इसमें यादव […]

विज्ञापन

संगठन की मजबूती के लिए बनायी रणनीति बैठक में यादव विकास मंच का गठन(फोटो नंबर-3) परिचय-बैठक पूर्व प्रमुख लाल बाबू यादव व अन्य हसपुरा (औरंगाबाद)हसपुरा बाजार के जेम्स स्कूल के प्रांगण में यादव समाज की एक बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता मिथिलेश सिंह यादव व देखरेख पूर्व प्रमुख लालू बाब सिंह यादव ने की. इसमें यादव समाज के शिक्षाविद समेत सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित लोगों ने समाज में एकता व संगठन की मजबूती पर विचार-विमर्श किया. सेवानिवृत्त शिक्षक गिरजा सिंह, शिक्षाविद रविरंजन, सत्येंद्र यादव, मदन यादव, मिथिलेश यादव, चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि समाज के युवा पीढ़ी में आगे बढ़ने की क्षमता है. सिर्फ उसे रास्ता दिखाने की जरूरत है, लेकिन कुछ तथाकथित लोग समाज को बदनाम करने पर तुले रहते हैं. उसे नजर अंदाज कर चलना होगा. समाज में बहुत से मेधावी छात्र-छात्राएं है. लेकिन उसमें कुछ को आर्थिक स्थिति से जूझना पड़ता है. उसे आगे बढ़ाने में समाज का योगदान होगा. चर्चा के उपरांत यादव विकास मंच का गठन किया गया. इसमें लालू बाबू सिंह यादव को अध्यक्ष, सुरेश यादव को उपाध्यक्ष, सत्येंद्र यादव को सचिव, संजय यादव को उपसचिव, मुनारिक यादव को कोषाध्यक्ष, अशोक यादव को उपकोषाध्यक्ष, राजेंद्र सिंह यादव, गिरजा सिंह, मिथिलेश यादव, रवींद्र सिंह, झलकदेव यादव को संरक्षक, नंद कुमार यादव संयोजक समेत 21 सदस्य बनाये गये . कमेटी के सभी सदस्यों ने गोपाष्टमी पूजा की तैयारी पर विस्तार से चर्चा की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन