प्रारंभिक शक्षिक संघर्ष समिति का गठन

प्रारंभिक शिक्षक संघर्ष समिति का गठन(फोटो नंबर-4) परिचय- संघर्ष समिति को संबोधित करते शिक्षक ओबरा (औरंगाबाद)प्रखंड परिसर स्थित बीआरसी में प्रारंभिक शिक्षक संघर्ष समिति का गठन किया गया. इसकी अध्यक्षता संजय कुमार सिंह ने की. उन्होंने बताया कि शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर संघर्ष समिति का गठन किया गया है. उन्होंने बताया कि इस […]
प्रारंभिक शिक्षक संघर्ष समिति का गठन(फोटो नंबर-4) परिचय- संघर्ष समिति को संबोधित करते शिक्षक ओबरा (औरंगाबाद)प्रखंड परिसर स्थित बीआरसी में प्रारंभिक शिक्षक संघर्ष समिति का गठन किया गया. इसकी अध्यक्षता संजय कुमार सिंह ने की. उन्होंने बताया कि शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर संघर्ष समिति का गठन किया गया है. उन्होंने बताया कि इस दौरान शिक्षकों की सेवा पुस्तिका के निर्धारण संबंधित समस्याओं पर चर्चा की गयी. इसके बाद शिक्षकों का एक शिष्टमंडल प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिल कर समस्याओं से अवगत कराया और कहा कि बीआरसी में कोई भी कर्मचारी नहीं रहने के कारण शिक्षकों काे सेवा पुस्तिका से संबंधित कागजात जमा करने में कठिनाइयां हो रही है. लोगों ने बताया कि यदि यही व्यवस्था रही तो हम शिक्षक आंदोलन करने को बाध्य होंगे. इस मौके पर शिक्षक संजय कुमार, किशोर कुमार, निशा भारती, नागेंद्र कुमार, रंजीत कुमार व रंजन कुमार शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










