मोबाइल छिनतई गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Oct 2015 7:18 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : नगर थाने की पुलिस ने मोबाइल छिनतई गिरोह का पर्दाफास किया है. इस गिरोह में शामिल चार लोगों को पकड़ कर नगर थाने में लाकर कड़ाई से पूछताछ कर रही है. हालांकि, नगर थाने की पुलिस एक युवक को गिरफ्तार होने की बात कह रही है. नगर थानाध्यक्ष रविप्रकाश सिंह ने बताया […]
विज्ञापन
औरंगाबाद (नगर) : नगर थाने की पुलिस ने मोबाइल छिनतई गिरोह का पर्दाफास किया है. इस गिरोह में शामिल चार लोगों को पकड़ कर नगर थाने में लाकर कड़ाई से पूछताछ कर रही है. हालांकि, नगर थाने की पुलिस एक युवक को गिरफ्तार होने की बात कह रही है.
नगर थानाध्यक्ष रविप्रकाश सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले शहर के क्लब रोड स्थित चित्रगुप्त नगर मुहल्ला निवासी आकाश आनंद का मोबाइल प्लसर बाइक पर सवार तीन युवकों ने क्लब रोड स्थित डाॅ नागेंद्र शर्मा के निजी क्लिनिक के समीप से छीन लिया था.
इस घटना से संबंधित प्राथमिकी आकाश आनंद ने नगर थाने में दर्ज करायी थी. इसमें केवानी मुहल्ले के सुधीर कुमार, नावाडीह मुहल्ले के मो नेहाल व मो राजू को नामजद आरोपित बनाया था. नगर थाने की पुलिस ने इस दिशा में कार्रवाई करते हुए सुधीर कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
हालांकि, नगर थाने पुलिस इससे इनकार कर रही है. गौरतलब है कि शहर में जो लोग कीमती मोबाइल से रास्ते चलते हुए बात करते हैं, इन गिरोह के सदस्य झप्पाटा मार उनकी मोबाइल छीन लेते हैं. पूर्व में भी साक्षर भारत मिशन के जिला सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी सहित अन्य लोगों का मोबाइल छीना जा चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










