दाउदनगर में लूट की योजना बनाते पांच गिरफ्तार, तीन फरार

Published at :28 Oct 2015 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
दाउदनगर में लूट की योजना बनाते पांच गिरफ्तार, तीन फरार

दाउदनगर में लूट की योजना बनाते पांच गिरफ्तार, तीन फरारसिपहालख के पास छापेमारी कर दाउदनगर पुलिस ने पांचों को किया गिरफ्तारलूट की तीन मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन व एक चाकू ने बरामद(फोटो नंबर-8) – प्रेसवार्ता में एसपी बाबूरामप्रतिनिधि, दाउदनगर(अनुमंडल)दाउदनगर पुलिस ने मंगलवार की देर शाम सिपहालख के पास छापेमारी कर लूट की योजना बना रहे […]

विज्ञापन

दाउदनगर में लूट की योजना बनाते पांच गिरफ्तार, तीन फरारसिपहालख के पास छापेमारी कर दाउदनगर पुलिस ने पांचों को किया गिरफ्तारलूट की तीन मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन व एक चाकू ने बरामद(फोटो नंबर-8) – प्रेसवार्ता में एसपी बाबूरामप्रतिनिधि, दाउदनगर(अनुमंडल)दाउदनगर पुलिस ने मंगलवार की देर शाम सिपहालख के पास छापेमारी कर लूट की योजना बना रहे पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. अपराधियों में खुदवा थाना क्षेत्र के मेघपुर निवासी हेमंत कुमार, देवकुंड निवासी अरुण कुमार, गोह थाना क्षेत्र के जाजापुर निवासी मृत्युंजय कुमार, दाउदनगर थाना क्षेत्र के तिवारी मुहल्ला निवासी हरिओम व न्यू एरिया निवासी विकास कुमार हैं. उनके पास से लूट की तीन मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन व एक चाकू ने बरामद किया गया है.बुधवार को प्रेसवार्ता में एसपी बाबूराम ने बताया कि दाउदनगर पुलिस को सूचना मिली थी कि सिपहालख के निकट बगीचे में अपराधी किस्म में लोग जमा हुए हैं. वे किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. त्वरित कार्रवाई करते हुए दाउदनगर थानाध्यक्ष पंकज कुमार को छापेमारी करने का निर्देश दिया गया. थानाध्यक्ष ने दल-बल के साथ रात के करीब आठ बजे छापेमारी की. मौके से पांच अपराधी पकड़े गये, जबकि मौका पाकर तीन फरार हो गये. भागनेवाले अपराधियों की पहचान कर ली गयी है. इनमें खुदवा थाना क्षेत्र के कुशा निवासी गुड्डू कुमार, दाउदनगर थाना क्षेत्र के शीतलबिगहा निवासी सतीश कुमार व उमरचक निवासी रोशन कुमार हैं. पुलिस सभी की तलाश कर रही है.एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ में बताया है कि अपराधियों की योजना एक एजेंट का पैसा व दाउदनगर प्रखंड कार्यालय में वितरण होनेवाली सरकारी राशि लूटने की थी. उनके पास से जब्त एक बाइक डेहरी से और एक बाइक हसपुरा से लूटी गयी है. तीसरी बाइक की जांच की जा रही है. प्रेसवार्ता में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार व पुलिस निरीक्षक विंध्याचल प्रसाद भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन