यज्ञ से मिलता सुख-शांति व समृद्धि

Published at :28 Oct 2015 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
यज्ञ से मिलता सुख-शांति व समृद्धि

यज्ञ से मिलता सुख-शांति व समृद्धि डीएवी नवीनगर में वैदिक यज्ञशाला का हुआ उद्घाटन (फोटो नंबर-4) परिचय- फीताकाट कर यज्ञशाला का उदघाटन करते रमेश कुमार लेखा व जे.के कपूर नवीनगर (औरंगाबाद) डीएवी पब्लिक स्कूल, नवीनगर में वैदिक यज्ञशाला का उद्घाटन बुधवार को डीएवी प्रबंध कार्यकारिणी समिति नयी दिल्ली के वाइस प्रेसिडेंट सह नवीनगर डीएवी पब्लिक […]

विज्ञापन

यज्ञ से मिलता सुख-शांति व समृद्धि डीएवी नवीनगर में वैदिक यज्ञशाला का हुआ उद्घाटन (फोटो नंबर-4) परिचय- फीताकाट कर यज्ञशाला का उदघाटन करते रमेश कुमार लेखा व जे.के कपूर नवीनगर (औरंगाबाद) डीएवी पब्लिक स्कूल, नवीनगर में वैदिक यज्ञशाला का उद्घाटन बुधवार को डीएवी प्रबंध कार्यकारिणी समिति नयी दिल्ली के वाइस प्रेसिडेंट सह नवीनगर डीएवी पब्लिक स्कूल के चेयरमैन रमेश कुमार लेखा, जेके कपूर ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए रमेश कुमार लेखा ने कहा कि संसार में प्रत्येक मनुष्य सुख-शांति , आरोग्य, समृद्धि व मुक्ति की कामना करता है. यज्ञ द्वारा इन सबकी प्राप्ति के मार्ग का विविध आख्यान वेदों में मिलता है. महर्षी दयानंद की स्मृति में स्मारक स्वरूप स्थापित डीएवी विद्यालय इसी सर्वहीतकारी सोच का प्रतीफल है. विभिन्न डीएवी विद्यालयों में वैदिक यज्ञशाला निर्माण पर कहा कि समाज व भावी भविष्य के बीच वैदिक संस्कार आधुनिक ज्ञान व सात्विक विचारों के संतुलित समिश्रण निर्माण कार्य का एक अभिन्न अंग है. नवीनगर डीएवी के वाइस चेयरमैन जेके कपूर ने कहा कि यह यज्ञशाला और इसमें आयोजित हवन यज्ञ के छात्र-छात्राओं व शिक्षकेतर कर्मचारियों को प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से ज्ञान का संचार करेगा. यज्ञशाला को देख कर मन ही मन सात्विक भाव उमड़ने के बात कहते हुए विद्यालय प्राचार्य व सभी सहयोगियों को प्रशंसा का पात्र बताया. बिहार प्रक्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक डाॅ यूएस प्रसाद ने भी भी उपरोक्त विचारों का समर्थन करते हुए इस पावन कार्य का प्रभाव विद्यालय परिसर समेत आसपास के लोगों पर भी प्रभाव पड़ने की बात कही. विद्यालय प्राचार्य वासकी प्रसाद ने कहा कि इससे ज्ञान, भक्ति, कर्म, धर्म, दर्शन, साहित्य व साधना की धाराएं प्रवाहित होकर भारतीय जीवन में सरस्ता का संचार होता है. इस दौरान बक्सर डीएवी के प्राचार्य अनिल कुमार, कटार डेहरी के प्राचार्य एचएन झा, डालमियानगर के संतन कुमार आदि ने भी कार्यक्रम के दौरान यज्ञशाला की भव्यता,सार्थकर्ता के साथ-साथ महत्ता पर चर्चा की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन