ePaper

कोयल नहर तटबंध के किनारे उगी झाड़ी से 564 लीटर देशी शराब जब्त

Updated at : 22 Sep 2025 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
कोयल नहर तटबंध के किनारे उगी झाड़ी से 564 लीटर देशी शराब जब्त

कुटुंबा थाना की पुलिस ने रविवार की रात भारी मात्रा में महुआ चुलाई शराब जब्त की है

विज्ञापन

कुटुंबा. कुटुंबा थाना की पुलिस ने रविवार की रात भारी मात्रा में महुआ चुलाई शराब जब्त की है. उक्त कार्रवाई थानाध्यक्ष इमरान आलम के निर्देश पर एएसआई कुदंन कुमार ने थाना क्षेत्र के उत्तर कोयल मुख्य नहर स्थित ढीबर पुल के समीप उगे झाड़ी से की है. उन्होने बताया कि पुलिस को गुप्त रूप से सूचना मिली थी कि धंधेबाज झारखंड से शराब लेकर इसी थाना क्षेत्र में प्रवेश करने वाला है. सूचना के सत्यापन के लिए सुदूर ग्रामीण इलाके के वैकल्पिक पथों पर सघन पेट्रोलिंग जारी कर दी गयी. इसी बीच किसी तरह धंधेबाज को भी हर जगह पर पुलिस होने की भनक लग गयी. वह अपने आप को पुलिस गिरफ्त से घिरता देखकर वाहन से शराब नीचे फेंक कर झाड़ी में छिपा दिया. इसके साथ हीं वाहन चालक वहां से गाड़ी लेकर फरार हो गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त जगह से लावारिस हालत में प्लास्टिक बोरी में छिपाकर रखी गयी दर्जनों पन्नी से 564 लीटर महुआ चुलाई शराब जब्त हुई है. मामले में पुलिस के स्वलिखित आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन