चाचा ने सात वर्षीय भतीजी के साथ किया दुष्कर्म
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :14 Apr 2015 8:03 AM
विज्ञापन

गांववालों ने आरोपित को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले औरंगाबाद (नगर) : एक चाचा द्वारा सात वर्षीय भतीजी के साथ दुष्क र्म करने का मामला प्रकाश में आया है. यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव की है. जानकारी के अनुसार, सोमवार की दोपहर सात वर्षीय बच्चाी अपने घर में अकेले बैठी हुई […]
विज्ञापन
गांववालों ने आरोपित को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले
औरंगाबाद (नगर) : एक चाचा द्वारा सात वर्षीय भतीजी के साथ दुष्क र्म करने का मामला प्रकाश में आया है. यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव की है.
जानकारी के अनुसार, सोमवार की दोपहर सात वर्षीय बच्चाी अपने घर में अकेले बैठी हुई थी. इसी बीच चाचा मोहम्मद गफार उसे बहला-फुसला कर गांव के बधार में एक पहाड़ के नीचे ले गया, जहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. यही नहीं, उसके साथ मारपीट भी की. घटना के बाद बच्चाी रोते घर पहुंची और सारी जानकारी मां को दी.
बच्चाी के माता-पिता ने मुफस्सिल थाने की पुलिस से इसकी शिकायत की. मुफस्सिल थानाध्यक्ष अनंत राम ने दुष्कर्म होने के कारण केस को महिला थाना के हवाले कर दिया. महिला थानाध्यक्ष शकुंतला कुमारी ने बच्चाी को मेडिकल जांच कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर, आरोपित चाचा को गांववालों ने देर शाम पकड़ कर जम कर पिटाई की, उसके बाद महिला थाने के हवाले कर दिया. महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अभिरक्षा में घायल आरोपित का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










