डालमियानगर ने बारुण को हराया
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :10 Apr 2015 7:40 AM
विज्ञापन

औरंगाबाद (कोर्ट) : मदनपुर प्रखंड के उधम बिगहा गांव में गोल्ड फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच गुरुवार को खेला गया. गोबराहा मैदान पर हुए फाइनल मैच में बारुण व डालमिया नगर की टीम के बीच मुकाबला हुआ. बेहद रोमांचक मुकाबले में डालमियानगर ने बारुण को एक गोल से हराया. विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों […]
विज्ञापन
औरंगाबाद (कोर्ट) : मदनपुर प्रखंड के उधम बिगहा गांव में गोल्ड फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच गुरुवार को खेला गया. गोबराहा मैदान पर हुए फाइनल मैच में बारुण व डालमिया नगर की टीम के बीच मुकाबला हुआ. बेहद रोमांचक मुकाबले में डालमियानगर ने बारुण को एक गोल से हराया.
विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रमोद कुमार सिंह ने शील्ड प्रदान किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल एक ऐसा जरिया है, जिसके माध्यम से समाज में प्रेम व भाईचारा कायम होता है. एक सच्चा खिलाड़ी जात-पात, धर्म से ऊपर उठकर अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए संघर्ष करता है. इससे हमें सीख लेनी चाहिए.
भाजपा नेता ने कहा कि युवाओं को खेल से जुड़ना चाहिए. इससे शरीर स्वस्थ तो रहता ही है, आपस में सामंजस्य भी कायम होता है. इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह, अयोध्या प्रसाद चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष मुन्ना यादव, पंकज कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










