प्रतिभाएं हो रहीं कुंठित
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :08 Apr 2015 6:22 AM
विज्ञापन

खिलाड़ियों के लिए न बेहतर खेल मैदान, न ही कोई सहयोग गांधी मैदान गंदा होने के कारण खिलाड़ी अभ्यास करने नहीं जाते औरंगाबाद (कोर्ट) : शहर के खिलाड़ियों की प्रतिभा सुविधाओं के अभाव में कुंठित हो रही है. न बेहतर खेल मैदान खिलाड़ियों को मिल पा रहा है और न ही कोई सहयोग. इसके लिए […]
विज्ञापन
खिलाड़ियों के लिए न बेहतर खेल मैदान, न ही कोई सहयोग
गांधी मैदान गंदा होने के कारण खिलाड़ी अभ्यास करने नहीं जाते
औरंगाबाद (कोर्ट) : शहर के खिलाड़ियों की प्रतिभा सुविधाओं के अभाव में कुंठित हो रही है. न बेहतर खेल मैदान खिलाड़ियों को मिल पा रहा है और न ही कोई सहयोग. इसके लिए सरकारी या गैर सरकारी स्तर पर भी कोई पहल कभी नहीं की जाती. वहीं उचित देखरेख के अभाव में शहर के गांधी मैदान व गेट स्कूल का मैदान होने का लाभ खिलाड़ियों को नहीं मिल पा रहा है.
शहर के जितने भी खिलाड़ी हैं, चाहे वो किसी भी उम्र के हों, वे सभी अभ्यास करने गेट स्कूल मैदान ही पहुंचते हैं. वहीं गांधी मैदान गंदा होने के कारण खिलाड़ी यहां अभ्यास करने नहीं आते. इसके अलावे शहर के खिलाड़ियों को खेल संबंधित कोई सहायता भी कहीं से नहीं मिलती, जिसके कारण खिलाड़ियों में नाराजगी भी रहती. इन्हीं मुद्दों को लेकर शहर के कुछ युवाओं से उनकी राय ली गयी. युवाओं ने खुल कर अपने विचार प्रकट किये, जिससे स्पष्ट तौर पर यह सामने आया कि प्रशासनिक स्तर पर सुविधा नहीं मिलने पर खिलाड़ियों की प्रतिभा पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










