..जहां ट्यूशन से ही हो रही बच्चों की पढ़ाई

Updated at :03 Apr 2015 8:24 AM
विज्ञापन
..जहां ट्यूशन से ही हो रही बच्चों की पढ़ाई

रफीगंज (औरंगाबाद) : उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पोगर में शिक्षक के अभाव में विद्यार्थियों का पढ़ाई बाधित हो रही है. विद्यालय को अपना भवन नहीं है. एक ही शिक्षक हैं जो गणित व विज्ञान पढ़ाते हैं. मध्य विद्यालय के दो कमरों में 450 मैट्रिक के विद्यार्थियों को पढ़ाने की व्यवस्था की गयी है. प्रधानाध्यापक राजीव रंजन […]

विज्ञापन
रफीगंज (औरंगाबाद) : उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पोगर में शिक्षक के अभाव में विद्यार्थियों का पढ़ाई बाधित हो रही है. विद्यालय को अपना भवन नहीं है. एक ही शिक्षक हैं जो गणित व विज्ञान पढ़ाते हैं. मध्य विद्यालय के दो कमरों में 450 मैट्रिक के विद्यार्थियों को पढ़ाने की व्यवस्था की गयी है.
प्रधानाध्यापक राजीव रंजन कुमार ने बताया कि उच्च विद्यालय के भवन निर्माण के लिए इंजीनियर ने ले आउट बनाया है, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं कराया गया है. उन्होंने कहा कि मध्य विद्यालय व उच्च विद्यालय का प्रभार मुङो ही सौंपा गया है. इसके कारण प्रखंड मुख्यालय व प्रखंड शिक्षा विभाग के कार्यालय में बराबर काम से जाना पड़ता है.
ऐसी परिस्थिति में बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पाती है. मैट्रिक के बच्चे फॉर्म भरने, रजिस्ट्रेशन कराने व प्रवेश पत्र लेने के लिए ही विद्यालय आते हैं. बाकी, मैट्रिक की परीक्षा कोचिंग व ट्यूशन में मोटी रकम देकर तैयारी करते हैं. उन्होंने बताया कि उच्च विद्यालय के लिए हमारी पदस्थापना यहां हुई है, लेकिन वरीय पदाधिकारियों ने मध्य विद्यालय का प्रभार भी दिया गया है.
शिक्षकों के अभाव के कारण बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पाती है. अभिभावकों का कहना है कि मध्य विद्यालय को उत्क्रमित कर उच्च विद्यालय का दर्जा मिल गया है, बच्चों को पढ़ाने के लिए यहां नहीं हैं. ऐसी परिस्थिति में गुणवत्ता युक्त शिक्षा के लिए सोचना भी बेमानी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन