हटाये जायेंगे मदनपुर थानाध्यक्ष!
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :01 Apr 2015 7:36 AM
विज्ञापन

औरंगाबाद कार्यालय : मदनपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार हटाये जा सकते हैं. एसपी ने उन्हें हटाने के लिए डीआइजी से अनुमति मांगी है. एसपी बाबू राम ने बताया कि कोयला लदे वाहनों से अवैध वसूली करने का आरोप मदनपुर थानाध्यक्ष पर लगा था. आरोप की जांच के बाद ही उन्हें हटाने की कार्रवाई की जा रही […]
विज्ञापन
औरंगाबाद कार्यालय : मदनपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार हटाये जा सकते हैं. एसपी ने उन्हें हटाने के लिए डीआइजी से अनुमति मांगी है. एसपी बाबू राम ने बताया कि कोयला लदे वाहनों से अवैध वसूली करने का आरोप मदनपुर थानाध्यक्ष पर लगा था. आरोप की जांच के बाद ही उन्हें हटाने की कार्रवाई की जा रही है. इसके लिए डीआइजी से अनुमति मांगी गयी है. एसपी ने बताया कि एक साल के भीतर किसी भी थानाध्यक्ष को हटाने के लिए डीआइजी से अनुमति जरूरी है.
उल्लेखनीय है कि मदनपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार पर कोयला माफियाओं के साथ सांठगांठ रखने व कोयला लदे वाहनों को पकड़ कर अवैध रूप से पैसा वसूलने व हर रोज इस धंधे से लाखों रुपये की कमाई करने का आरोप लगाते हुए एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने एसपी को एक रिपोर्ट सौंपी थी. प्रभात खबर में यह खबर प्रमुखता से लगातार तीन दिन छपी. इसके बाद जिला पुलिस मुख्यालय ने इस पर संज्ञान लिया. इसकी पुन: जांच दाउदनगर डीएसपी से करायी गयी. इसके बाद एसपी ने डीआइजी से मदनपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार को हटाने की अनुशंसा की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










