पीएनबी की कियाखाप शाखा में विस्फोट

Updated at :01 Apr 2015 7:35 AM
विज्ञापन
पीएनबी की कियाखाप शाखा में विस्फोट

तेज आवाज व धुएं से बैंककर्मी दहशत में रफीगंज (औरंगाबाद) : रफीगंज थाना क्षेत्र कियाखाप पीएनबी बैंक शाखा में शरारती तत्वों द्वारा विस्फोट करने से काफी देर तक बैंककर्मी दहशत में रहे. यह घटना मंगलवार दोपहर बाद तीन बज कर 27 मिनट पर हुई. बैंक प्रबंधक श्याम नारायण सिंह के अनुसार बैंक के अगले भाग […]

विज्ञापन
तेज आवाज व धुएं से बैंककर्मी दहशत में
रफीगंज (औरंगाबाद) : रफीगंज थाना क्षेत्र कियाखाप पीएनबी बैंक शाखा में शरारती तत्वों द्वारा विस्फोट करने से काफी देर तक बैंककर्मी दहशत में रहे. यह घटना मंगलवार दोपहर बाद तीन बज कर 27 मिनट पर हुई. बैंक प्रबंधक श्याम नारायण सिंह के अनुसार बैंक के अगले भाग की खिड़की पर एक विस्फोट हुआ, जिसका धुआं पूरे बैंक के भीतर फैल गयी.
घटना की जानकारी पाकर पहुंची रफीगंज पुलिस ने मामले का छानबीन करने के बाद बताया कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा पटाखा फोड़ा गया है. कोई विस्फोटक सामग्री नहीं थी. लेकिन, बैंक प्रबंधक का कहना है कि पटाखा से उतनी आवाज नहीं होती है. इनका यह भी कहना है कि यह विस्फोटक सामग्री थी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. अभी तक विस्फोट का अंजाम देने वालों की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन