भारत की हार से खेलप्रेमियो में निराशा
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :27 Mar 2015 8:06 AM
विज्ञापन

औरंगाबाद (ग्रामीण) : लगातार सात जीत के बाद क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया से मिली भारत को करारी हार ने समर्थकों को निराश किया. सेमीफाइनल मैच के दौरान शहर की सड़कें पूरी तरह सुनी रही. जिला मुख्यालय से लेकर विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों की स्थिति यही थी. सुबह नौ बजे से ही सेमीफाइनल देखने […]
विज्ञापन
औरंगाबाद (ग्रामीण) : लगातार सात जीत के बाद क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया से मिली भारत को करारी हार ने समर्थकों को निराश किया. सेमीफाइनल मैच के दौरान शहर की सड़कें पूरी तरह सुनी रही. जिला मुख्यालय से लेकर विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों की स्थिति यही थी. सुबह नौ बजे से ही सेमीफाइनल देखने के लिए लोग टीवी सेट से चिपके हुए थे.
आस्ट्रेलिया द्वारा बनाये गये भारी भरकम स्कोर के बाद भी भारतीय दर्शकों को उम्मीद थी कि हमारी टीम मैच जीतेगी. लेकिन, जैसे-जैसे भारतीय पारी के दौरान विकेटों का पतन होते गया वैसे-वैसे दर्शक निराश होते गये. शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना के आउट होने के बाद मैच देख रहे दर्शक टीवी सेट बंद कर दिये. भारतीय कप्तान की पारी ने एक बार फिर लोगों को टीवी सेट से चिपकने का मौका दिया, लेकिन कप्तान के आउट होते ही भारत की हार की पटकथा लिख दी गयी थी. वैसे औरंगाबाद में क्रिकेट का माहौल प्रारंभ से ही बना रहा. भारत-आस्ट्रेलिया के बीच होने वाले सेमीफाइनल मैच को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता थी. पहली बार ऐसा देखा गया कि शहर की सड़क पांच घंटे तक सुनी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










