जुलूस निकालने के लिए लेने होंगे लाइसेंस

Updated at :27 Mar 2015 8:05 AM
विज्ञापन
जुलूस निकालने के लिए लेने होंगे लाइसेंस

औरंगाबाद (कोर्ट) : नगर थाना परिसर में गुरुवार को रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता नगर थानाध्यक्ष सोना प्रसाद सिंह ने की. बैठक में सदर एसडीओ भीम प्रसाद, एसडीपीओ अजय नारायण यादव शामिल हुए. बैठक मे उपस्थित लोगों से पदाधिकारियों ने कहा कि रामनवमी को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण […]

विज्ञापन
औरंगाबाद (कोर्ट) : नगर थाना परिसर में गुरुवार को रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता नगर थानाध्यक्ष सोना प्रसाद सिंह ने की. बैठक में सदर एसडीओ भीम प्रसाद, एसडीपीओ अजय नारायण यादव शामिल हुए.
बैठक मे उपस्थित लोगों से पदाधिकारियों ने कहा कि रामनवमी को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग करें. रामनवमी के जुलूस व अखाड़ा निकालने के लिए लाइसेंस लेना जरूरी तो होगा ही नियम व कानून का पालन भी करना होगा. प्रशासन शांतिपूर्ण वातावरण में रामनवमी संपन्न कराने के लिए कटिबद्ध है. वैसे औरंगाबाद के लोग अच्छे हैं. मिलजुल कर सभी पर्व-त्योहार मनाते हैं. इस बार भी वैसी ही अपेक्षा प्रशासन को है. पर्याप्त मात्र में सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. बैठक के दौरान शहरवासियों ने अपने-अपने विचार भी रखे. बैठक में अनिल सिंह, अजिताभ कुमार उर्फ रिंकु सिंह, सिकंदर हयात, दिनेश राम, रमेश यादव, शशिभूषण सिंह सहित अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन