औरंगाबाद में ननिहाल से बच्चे का अपहरण
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :26 Mar 2015 6:22 AM
विज्ञापन

ओबरा (औरंगाबाद) : जिले के ओबरा प्रखंड के ओबरा बाजार स्थित शिवपुरी मुहल्ले से दो लोगों ने ड्रग इंस्पेक्टर सिंधु शर्मा के तीन वर्षीय बेटे का अपहरण कर लिया. श्रीमती शर्मा जयपुर में पदस्थापित हैं. ड्रग इंस्पेक्टर के बयान पर ओबरा थाने में कांड संख्या 21/15 धारा 363, 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी […]
विज्ञापन
ओबरा (औरंगाबाद) : जिले के ओबरा प्रखंड के ओबरा बाजार स्थित शिवपुरी मुहल्ले से दो लोगों ने ड्रग इंस्पेक्टर सिंधु शर्मा के तीन वर्षीय बेटे का अपहरण कर लिया. श्रीमती शर्मा जयपुर में पदस्थापित हैं. ड्रग इंस्पेक्टर के बयान पर ओबरा थाने में कांड संख्या 21/15 धारा 363, 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्राथमिकी में उपहारा थाना क्षेत्र के एड़री गांव निवासी माधव शर्मा और तेयाप गांव निवासी कमल नयन को नामजद आरोपित बनाया गया है. बताया जाता है कि एड़री गांव में ही बच्चे का घर है. अपनी प्राथमिकी में सिंधु शर्मा ने बताया है कि वह अपने मायके (शिवपुरी) में आयी हुई है. गत 21 मार्च को उनका तीन वर्षीय पुत्र आदित्य शर्मा नानी के साथ दरवाजे पर खेल रहा था. तभी बोलेरो में सवार दोनों आरोपी पहुंचे और बच्चे का अपहरण कर चलते बने.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










