एनएच पर ट्रक की ठोकर से दो महिलाओं समेत चार जख्मी
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :19 Feb 2015 1:57 AM
विज्ञापन

औरंगाबाद (ग्रामीण) : राष्ट्रीय राज मार्ग-दो पर बारुण थाना क्षेत्र के सनथुआ मोड़ के समीप एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर दो महिलाओं व मासूम सहित चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. बुधवार की सुबह हादसे में घायल अनिल महली, पूर्णिमा देवी, शिव शंकर कुमार व एक अन्य महिला को इलाज के […]
विज्ञापन
औरंगाबाद (ग्रामीण) : राष्ट्रीय राज मार्ग-दो पर बारुण थाना क्षेत्र के सनथुआ मोड़ के समीप एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर दो महिलाओं व मासूम सहित चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये.
बुधवार की सुबह हादसे में घायल अनिल महली, पूर्णिमा देवी, शिव शंकर कुमार व एक अन्य महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया. अस्पताल के चिकित्सकों ने प्रारंभिक इलाज के उपरांत पूर्णिमा देवी की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार, मासूम को छोड़ कर सभी जख्मी सनथुआ ईंट भट्ठा पर मजदूरी का काम करते हैं और सभी झारखंड के गुमला थानांतर्गत सोसो गांव के रहनेवाले हैं.
अनिल महली परिवार के कुछ सदस्यों को घर भेजने के लिए सनथुआ भट्ठा मोड़ पर वाहन का इंतजार कर रहा था. इसी क्रम में डेहरी की ओर से आ रही एक अनियंत्रित ट्रक ने सभी को चपेट में ले लिया. हालांकि, एक बड़ी घटना होते-होते रह गयी. इसका कारण था कि सभी को वाहन के बगल से चोट लगी. फिर भी पूर्णिमा की हालत गंभीर है. स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी को सदर अस्पताल लाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










