जीटी रोड जाम कर किया प्रदर्शन

Updated at :19 Feb 2015 1:56 AM
विज्ञापन
जीटी रोड जाम कर किया प्रदर्शन

कुव्यवस्था से जिलास्तरीय विकलांगता जांच शिविर में मची अफरातफरी प्रमाणपत्र की आस में सदर अस्पताल आये थे विकलांग प्रमाणपत्र के आश्वासन के बाद हुए शांत औरंगाबाद (नगर) : सदर अस्पताल में लगाये गये जिलास्तरीय विकलांगता जांच शिविर में आये लोगों का गुस्सा उस वक्त फूट पड़ा जब प्रमाणपत्र देने की जगह विकलांगों को रेफर का […]

विज्ञापन
कुव्यवस्था से जिलास्तरीय विकलांगता जांच शिविर में मची अफरातफरी
प्रमाणपत्र की आस में सदर अस्पताल आये थे विकलांग
प्रमाणपत्र के आश्वासन के बाद हुए शांत
औरंगाबाद (नगर) : सदर अस्पताल में लगाये गये जिलास्तरीय विकलांगता जांच शिविर में आये लोगों का गुस्सा उस वक्त फूट पड़ा जब प्रमाणपत्र देने की जगह विकलांगों को रेफर का पुरजा थमाया जाने लगा. इससे नाराज लोगों ने अस्पताल में जम कर हंगामा किया.
हंगामा कर रहे विकलांगों व उनके परिजनों का कहना था कि इस शिविर में हमलोग प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आये थे. करीब दो घंटे तक कतार में खड़े रहने के बाद जब डॉक्टर के पास पहुंचे तो मशीन उपलब्ध नहीं होने की बात कह कर रेफर का पुरजा थमाया जाने लगा. डॉक्टरों ने कहा कि पीएमसीएच जाकर जांच कराये. काफी आग्रह करने के बाद भी डॉक्टर सुनने को तैयार नहीं थे.
विवश होकर हमलोगों को हंगामा करना पड़ा. हंगामा कर रहे विकलांगों व उनके परिजनों में सदर अस्पताल के सामने पुरानी जीटी रोड को भी जाम कर प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के विरुद्ध आक्रोशपूर्ण नारेबाजी की. सड़क जाम की सूचना पर पहुंचे नगर थानाध्यक्ष सोना प्रसाद सिंह ने किसी तरह समझा-बुझा कर लोगों का सदर अस्पताल लाया. प्रमाणपत्र बनाये जाने के आश्वासन के बाद विकलांग शांत हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन