अपराधियों ने पुलिस की उड़ायी नींद
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :17 Feb 2015 9:43 AM
विज्ञापन

एक मामले के उद्भेदन में जुटी पुलिस को दूसरे की मिल रही सूचना औरंगाबाद (नगर) : पिछले तीन दिनों सें जिले में लगातार घट रही आपराधिक घटनाओं से पुलिस की नींद उड़ गयी है. पुलिस एक मामले को उद्भेदन भी नहीं कर पा रही है कि अपराधियों द्वारा दूसरी घटना का अंजाम दे दिया जा […]
विज्ञापन
एक मामले के उद्भेदन में जुटी पुलिस को दूसरे की मिल रही सूचना
औरंगाबाद (नगर) : पिछले तीन दिनों सें जिले में लगातार घट रही आपराधिक घटनाओं से पुलिस की नींद उड़ गयी है. पुलिस एक मामले को उद्भेदन भी नहीं कर पा रही है कि अपराधियों द्वारा दूसरी घटना का अंजाम दे दिया जा रहा है, जो एक पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है.
तीन दिन पहले नगर थाना क्षेत्र के जसोइया मोड़ के समीप एक छात्र के साथ मनचलों ने गैंगरेप किया. इस मामले को उद्भेदन करने में पुलिस लगी हुई थी कि इसी दिन शहर के पीएचइडी कॉलोनी निवासी ठेकेदार शैलेंद्र सिंह की बाइक की डिक्की तोड़ कर डेढ़ लाख रुपये लेकर एक अपराधी दिन में ही भाग निकला.
पुलिस इसे पहचान कर दबोचने का प्रयास कर ही रही थी कि शनिवार की रात अपराधियों ने जम्होर थाना क्षेत्र के एनएच-98 पर दर्जनों वाहन से लूटपाट की. यही नहीं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रंभर बिगहा गांव में तीन घरों में लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. इन कांडों का उद्भेदन हुआ भी नहीं था कि रफीगंज थाना क्षेत्र के अकौनी गांव के ही तीन लोगों ने एक छात्र के साथ गेहूं के खेत में ले जाकर दुष्क र्म किया.
पुलिस के लिए यह घटना सिरदर्द बनी हुई थी और अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी कर रही थी कि सोमवार की दोपहर बारुण थाना क्षेत्र के एनएच-2 पर खैरा नहर पुल के समीप एक प्रधानाध्यापक से एक लाख 43 हजार रुपये हथियार के बल पर लूट कर अपराधी आराम से चलते बने. हालांकि, बारुण थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही कांड का उद्भेदन कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










