नकल रोकने के लिए हुई वीडियोग्राफी

कड़ी सुरक्षा में हुई एसएससी की परीक्षा डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा औरंगाबाद (नगर) : बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) द्वारा द्वितीय स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता (प्रारंभिक) परीक्षा सोमवार को जिले के 26 परीक्षा केंद्र पर शांतिपूर्ण संपन्न हो गयी. इस परीक्षा में 15 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए. जिला प्रशासन कदाचार […]
कड़ी सुरक्षा में हुई एसएससी की परीक्षा
डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा
औरंगाबाद (नगर) : बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) द्वारा द्वितीय स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता (प्रारंभिक) परीक्षा सोमवार को जिले के 26 परीक्षा केंद्र पर शांतिपूर्ण संपन्न हो गयी. इस परीक्षा में 15 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए. जिला प्रशासन कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए कृत संकल्पित थी.
सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारियों को पर्याप्त पुलिस जवानों के साथ तैनात किया गया था. परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन से नकल न कर सकें, इसके लिए वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गयी थी. परीक्षा में एक ही खंड के पुस्तक ले जान की छूट दी गयी थी, जो लोग दूसरे गाइड का पुस्तक या फोटो कॉपी ले गये थे.
उन्हें जांच के बाद परीक्षा केंद्र से बाहर कर दिया गया. खुद जिलाधिकारी नवीन चंद्र झा, पुलिस अधीक्षक बाबू राम, एसडीओ भीम प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारियों ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक जिला मुख्यालय के राजर्षी विद्या मंदिर, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, रामलखन सिंह यादव कॉलेज, गेट स्कूल, अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज सहित कई परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया. इस दौरान जिलाधिकारी नवीन चंद्र झा ने बताया कि जिले में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हुई है. कहीं से कोई गड़बड़ी होने की सूचना प्राप्त नहीं हुई है. इधर जिला मुख्यालय में परीक्षा होने के कारण पूरे दिन शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न रही. यही नहीं जिलाधिकारी को भी जाम में जूझना पड़ा.
दाउदनगर प्रतिनिधि के अनुसार, दाउदनगर के 10 परीक्षा केंद्रों पर द्वितीय स्नातक स्तरीय प्रारंभिक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई. यह परीक्षा दूसरी पाली में हुई, लेकिन सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के आसपास परीक्षार्थियों की काफी भीड़ देखी गयी. महिला महाविद्यालय, कादरी इंटर स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, अशोक इंटर स्कूल, ज्ञान गंगा इंटर स्कूल, दाउदनगर कॉलेज, विवेकानंद मिशन स्कूल, पटेल इंटर विद्यालय, राष्ट्रीय इंटर स्कूल व बालिका इंटर विद्यालय परीक्षा केंद्रों में दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी.
गेट पर ही जांच के बाद परीक्षार्थियों को अंदर जाने दिया गया. एसडीओ ओम प्रकाश मंडल, पुलिस निरीक्षक विंध्याचल प्रसाद, थानाध्यक्ष अवधेश कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. एसडीओ ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त संपन्न हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










