भवन निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :17 Feb 2015 9:42 AM
विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा की भी शीघ्र शुरू होगी पढ़ाई मदनपुर (औरंगाबाद) : प्रखंड मुख्यालय स्थित मदनपुर कॉलेज, मदनपुर के प्रांगण में डिग्री संकाय के भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया तथा नवनिर्मित प्रशासकीय भवन का फीता काट कर उद्घाटन कॉलेज के स्थापना काल के सचिव सह क्राइम ब्रांच जमशेदपुर के इंचार्ज धनंजय सिंह ने किया. […]
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा की भी शीघ्र शुरू होगी पढ़ाई
मदनपुर (औरंगाबाद) : प्रखंड मुख्यालय स्थित मदनपुर कॉलेज, मदनपुर के प्रांगण में डिग्री संकाय के भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया तथा नवनिर्मित प्रशासकीय भवन का फीता काट कर उद्घाटन कॉलेज के स्थापना काल के सचिव सह क्राइम ब्रांच जमशेदपुर के इंचार्ज धनंजय सिंह ने किया.
इस अवसर पर एक बौद्धिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता पूर्व प्रखंड प्रमुख जनार्दन सिंह व देखरेख कॉलेज के अध्यक्ष रवींद्र कुमार सिन्हा ने की. श्री सिन्हा ने कहा कि मदनपुर का इलाका नक्सलग्रस्त, गरीबी व शिक्षा के मामले में पिछड़ा है.
अभिभावक चाह कर भी अर्थाभाव में बच्चे-बच्चियों को डिग्री शिक्षा दिलाने में असमर्थ हो जाते हैं. लोगों की भावना का ख्याल रखते हुए मदनपुर कॉलेज में डिग्री संकाय (विज्ञान, कला व वाणिज्य) की पढ़ाई शुरू हो जायेगी. साथ ही, तकनीकी शिक्षा की भी पढ़ाई शीघ्र शुरू होने वाली है.
रवींद्र सिन्हा ने आगे बताया कि बच्चों के साथ-साथ बच्चियों को डिग्री की शिक्षा देने में मदनपुर कॉलेज मील का पत्थर साबित होगा. कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक कैलाश सिंह, बिहार सर्वोदय मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, सेवानिवृत्त पशु चिकित्सक डॉ जगनारायण सिंह, शिक्षा प्रेमी रामाश्रय सिंह उर्फ लोहा सिंह, शंभु प्रसाद सिन्हा, रामचंद्र यादव, वीरेंद्र प्रसाद के अलावे कॉलेज के सभी प्रोफेसर एवं अन्य कर्मी के साथ-साथ मदनपुर के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे. गौरतलब है कि मदनपुर जैसे शहर में भूमि लाखों रुपये प्रति डिसमिल बिक्री होती है, वहां देव स्टेट के उत्तराधिकारी विजय कुमार सिंह द्वारा 38 डिसमिल व मदनपुर के पूर्व स्वतंत्रता सेनानी स्व कुलदीप लाल के पुत्र शंभु प्रसाद सिन्हा ने 22 डिसमिल भूमि दान स्वरूप देकर एक समाज में मिसाल कायम किया है.
साथ ही, कार्यक्रम में भवन निर्माण हेतु प्रमोद सिंह ने एक कमरा निर्माण कराने के अलावे एक लाख रुपये नकद, पूर्व प्रमुख जनार्दन सिंह ने 51 हजार नकद, रवींद्र कुमार सिन्हा ने एक कमरे का निर्माण कराने, सुरेद्र प्रसाद व्यवसायी ने एक कमरे का निर्माण कराने के साथ-साथ अन्य शिक्षा प्रेमियों द्वारा एक मुश्त लाखों रुपये कॉलेज निर्माण में सहयोग हेतु प्रदान किये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










