बाइक की डिक्की से चुराये डेढ़ लाख

Updated at :14 Feb 2015 12:29 PM
विज्ञापन
बाइक की डिक्की से चुराये डेढ़ लाख

औरंगाबाद (नगर): नगर थाना क्षेत्र के पीएचइडी मुहल्ले से दिन दहाड़े एक उचक्का ने ठेकेदार शैलेंद्र सिंह की बाइक की डिक्की तोड़ कर डेढ़ लाख रुपये ले भागा. यह घटना शुक्रवार की दोपहर में तब घटी, जब पीएचइडी कॉलोनी निवासी ठेकेदार शैलेंद्र सिंह यूनाइटेड बैंक से साढ़े तीन लाख रुपये की निकासी कर अपने घर […]

विज्ञापन
औरंगाबाद (नगर): नगर थाना क्षेत्र के पीएचइडी मुहल्ले से दिन दहाड़े एक उचक्का ने ठेकेदार शैलेंद्र सिंह की बाइक की डिक्की तोड़ कर डेढ़ लाख रुपये ले भागा. यह घटना शुक्रवार की दोपहर में तब घटी, जब पीएचइडी कॉलोनी निवासी ठेकेदार शैलेंद्र सिंह यूनाइटेड बैंक से साढ़े तीन लाख रुपये की निकासी कर अपने घर पहुंचे.

जैसे ही ठेकेदार ने अपने घर के बाहर बाइक खड़ी कर कुछ काम से घर के अंदर गये. इसी बीच एक उचक्का आपाची बाइक जेएच 01 एमक्यू 7229 पर सवार होकर आया. फिर डिक्की को तोड़ कर डेढ़ लाख रुपये लेकर अपने वाहन से भागने लगा. जिसे देख कर ठेकेदार ने अपना हीरो होंडा बाइक बीआर 26 एफ/ 2618 से पीछा किया.

हालांकि उचक्का ने क्लब रोड स्थित जीनियस कोचिंग के पास अपनी बाइक को छोड़ दिया और रुपये लेकर फरार हो गया. घटना की सूचना तत्काल नगर थाना पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर नगर थाना के दारोगा शिवशंकर कुमार, प्रमोद कुमार दल-बल के साथ घटना स्थल पहुंचे और मामले की छानबीन की. वहीं उचक्के की बाइक को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

इधर ठेकेदार के बाइक से डेढ़ लाख चोरी हो जाने से मुहल्ले के लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त है. घटना की पुष्टि करते हुए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय नारायण यादव ने बताया कि बाइक की डिक्की तोड़ डेढ़ लाख रुपये लेकर उचक्का फरार हो गया है. पुलिस उसे पकड़ने के लिए प्रयास कर रही है. जिले को सील कर सभी थानाध्यक्षकों को वाहन चेकिंग करने का आदेश दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन