‘ज्ञान को कोई छीन नहीं सकता’

Updated at :14 Feb 2015 12:27 PM
विज्ञापन
‘ज्ञान को कोई छीन नहीं सकता’

औरंगाबाद (नगर): शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित विद्यापीठ विद्यालय में 20वां वार्षिकोत्सव मनाया गया. इस अवसर पर एक समारोह का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक मधेश्वर शर्मा, जयनंदन पांडेय, उपेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ज्ञान ही एक ऐसी […]

विज्ञापन
औरंगाबाद (नगर): शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित विद्यापीठ विद्यालय में 20वां वार्षिकोत्सव मनाया गया. इस अवसर पर एक समारोह का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक मधेश्वर शर्मा, जयनंदन पांडेय, उपेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया.

इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ज्ञान ही एक ऐसी चीज है, जिसे न तो कोई छीन सकता है और न ही कोई बांट सकता है. आज के परिवेश में हर व्यक्ति को शिक्षित होना जरूरी है, जिससे की घर-समाज का विकास हो सके. अनपढ़ रहने के कारण अनेकों प्रकार की भावनाएं दिमाग में उत्पन्न होती रहती है.

लेकिन, शिक्षित समाज के लोग कभी भी दिमाग में गलत भावनाओं पर विश्वास नहीं करते हैं. बल्कि समाज व घर के विकास में कार्य करने के लिए प्रयत्नशील रहते हैं. इस विद्यालय में जिस तरह से बच्चों को शिक्षा दी जा रही है, वह काफी सराहनीय है. आनेवाले दिनों में यह विद्यालय मील का पत्थर साबित होगा. इस दौरान विद्यालय के स्कूली छात्र-छात्रओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नाटक की प्रस्तुति दी, जिसे देख लोग मंत्रमुग्ध हो उठे. इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य राजीव रंजन शर्मा, निदेशक अजय कुमार, पंकज कुमार, मनोज कुमार सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन