पीएनबी के खाते से 1.18 लाख की अवैध निकासी
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :12 Feb 2015 8:32 AM
विज्ञापन

एटीएम के माध्यम से दो दिनों में कई बार हुई निकासी औरंगाबाद (ग्रामीण) : औरंगाबाद शहर के अजमेर नगर (नावाडीह) के रहनेवाले मकसूद आलम का पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा में बैंक खाता है, जिससे एक लाख 18 हजार 91 रुपये की अवैध निकासी की गयी है. यह निकासी नौ व 10 जनवरी को […]
विज्ञापन
एटीएम के माध्यम से दो दिनों में कई बार हुई निकासी
औरंगाबाद (ग्रामीण) : औरंगाबाद शहर के अजमेर नगर (नावाडीह) के रहनेवाले मकसूद आलम का पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा में बैंक खाता है, जिससे एक लाख 18 हजार 91 रुपये की अवैध निकासी की गयी है. यह निकासी नौ व 10 जनवरी को 22 बार में हुई है. पीड़ित मकसूद आलम बुधवार की सुबह बैंक का अद्यतन रिपोर्ट लेकर नगर थाने पहुंचे और पुलिस पदाधिकारी से न्याय की गुहार लगायी. पुलिस को निकासी की अद्यतन रिपोर्ट दिखायी.
मकसूद ने बताया कि पीएनबी मुख्य ब्रांच में उनका खाता 0502000100285740 है. बुधवार को गैस सब्सिडी के पैसे जानने के लिए बैंक पहुंचे और पासबुक का अद्यतन करवाये तो उसके होश उड़ गये. नौ जनवरी को 59071 रुपये व 10 जनवरी को 59020 रुपये की अवैध निकासी एटीएम के माध्यम की गयी है. जबकि, एटीएम कार्ड मकसूद के पास है.
नौ जनवरी को 13 बार व 10 जनवरी को नौ बार निकासी की गयी. वह भी पांच हजार, तीन हजार व चार हजार रुपये करके. इधर, इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है. साइबर क्राइम का मामला है. पीड़ित के खाते व एटीएम को बैंक द्वारा बंद करा दिया गया है. निकासी की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










