बेटियों को शिक्षित होने से समाज होगा विकसित

Updated at :06 Feb 2015 5:02 PM
विज्ञापन
बेटियों को शिक्षित होने से समाज होगा विकसित

बेटी वरदान या अभिशाप नाटक का किया गया मंचन (फोटो नंबर-7,8) परिचय- नाटक का उद्घाटन करते मुखिया प्रतिनिधि अशोक सिंह व सामाजिक कार्यकर्ता ब्रज किशोर मंडल , नाटक प्रस्तुत करते कलाकारदाउदनगर (अनुमंडल) प्रखंड के रेपुरा गांव मंे प्रगतिशील नवयुवक क्लब द्वारा ‘बेटी वरदान या अभिशाप’ नाटक का मंचन किया गया. नाटक का उद्घाटन उपस्थित अतिथियों […]

विज्ञापन

बेटी वरदान या अभिशाप नाटक का किया गया मंचन (फोटो नंबर-7,8) परिचय- नाटक का उद्घाटन करते मुखिया प्रतिनिधि अशोक सिंह व सामाजिक कार्यकर्ता ब्रज किशोर मंडल , नाटक प्रस्तुत करते कलाकारदाउदनगर (अनुमंडल) प्रखंड के रेपुरा गांव मंे प्रगतिशील नवयुवक क्लब द्वारा ‘बेटी वरदान या अभिशाप’ नाटक का मंचन किया गया. नाटक का उद्घाटन उपस्थित अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप किया गया. मुखिया प्रतिनिधि अशोक सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में नाट्य कला आज भी कायम है, जिसके लिये आयोजक धन्यवाद के पात्र हैं. मनार पैक्स अध्यक्ष राजेश्वर यादव ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर नाट्य प्रतिभाओं को आगे उभारने की जरूरत है. सामाजिक कार्यकर्ता ब्रज किशोर मंडल ने कहा कि नाटक समाज के दर्पण के समान है. नाटक का शीर्षक ही यह बताता है कि जब बेटी शिक्षित होगी तो समाज विकसित होगा. आप सभी अपनी बेटियों को शिक्षित बनाने का संकल्प ले. युवा पीढ़ी नशे की लत को दूर भगायें और संगीत से जुड़े. संचालन करते हुए नाटक के निर्देशक उदय प्रसाद ने कहा कि नाटक के माध्यम से यह दिखाया गया है कि किस प्रकार एक गरीब बेटी पिता के कर्ज के बोझ में दबे होने के बावजूद पढ़-लिख कर अपने पिता को कर्ज मुक्त करती है. गरीबी के बावजूद मां पाई-पाई बचा कर अपनी बेटी के सपने को पूरा करती है. इस मौके पर चंदन तिवारी, धर्मेंद्र कुमार, अर्जुन पासवान, विजय गुप्ता, मधेश्वर सिंह, ओम प्रकाश महतो प्रमुख रूप से मौजूद थे. दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों का उत्साह बढ़ाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन