ेधान अधिप्राप्ति को लेकर भाजपा का प्रदर्शन सात को

औरंगाबाद (कोर्ट)राज्य में हो रही धान अधिप्राप्ति की बदहाली के खिलाफ भाजपा सरकार व प्रशासन को घेरने की तैयारी में है. इसको लेकर भाजपा द्वारा सात फरवरी को आंदोलन करने का एलान किया गया है. जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह व जिला प्रवक्ता विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सात फरवरी को सरकार व प्रशासन के […]
औरंगाबाद (कोर्ट)राज्य में हो रही धान अधिप्राप्ति की बदहाली के खिलाफ भाजपा सरकार व प्रशासन को घेरने की तैयारी में है. इसको लेकर भाजपा द्वारा सात फरवरी को आंदोलन करने का एलान किया गया है. जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह व जिला प्रवक्ता विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सात फरवरी को सरकार व प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया जायेगा. राज्य में धान अधिप्राप्ति का हाल बेहाल है. किसानों को फसल उपज करने में हुए खर्च की भरपाई भी नहीं हो रही है और बिचौलिये मालामाल हो रहे हैं. वहीं जिले में यूरिया खाद की कालाबाजारी भी जोरों पर है और यह सब प्रशासन व सरकार की आंखों के सामने हो रहा है. इससे साफ है कि प्रशासन व सरकार किसान व गरीब विरोधी है. सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहले गांधी मैदान में पहुंचेंगे. फिर वहां से एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए समाहरणालय पहुंचंेगे, जहां व्यापक आंदोलन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










